Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुन्ना माइकल' में नवाज़उद्दीन का अल्ट्रा कूल लुक देखकर कहेंगे OMG!

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2016 12:06 PM (IST)

    नवाज़ फ्रीकी अली में एक गोल्फ़र के रोल में दिखाई दे चुके हैं, लेकिन इस स्टाइलिश स्पोर्ट के लिए भी उनके लुक में कोई चेंज नहीं किया गया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। नवाज़द्दीन सिद्दीक़ी की नाम आते ही उनकी गैंग्स ऑफ़ वासेपुर वाली इमेज ज़हन में आती है, लेकिन मुन्ना माइकल में नवाज़ का लुक देखकर आपका मुंह खुला रह जाएगा।

    साबिर ख़ान निर्देशित मुन्ना माइकल में टाइगर श्रॉफ़ लीड रोल निभा रहे हैं, जो एक डांसर है। नवाज़ इस फ़िल्म में टाइगर के कांप्टीटर के रोल में नज़र आएंगे। ग़ौर करने वाली बात ये है कि इस फ़िल्म में नवाज़ का लुक। हाथ में बंदूक थामकर ख़ून-खराबा करने वाले नवाज़ मुन्ना माइकल के लिए कूल ड्यूड बन गए हैं। डिफ़रेंट हेयरस्टाइल, कानों में बालियां और आंखों पर चश्मा। नवाज़ का ये अल्ट्रा कूल लुक उनके अब तक के रूपों से बिल्कुल अलग है।

    टाइगर को देखकर नवाज़उद्दीन को क्यों आता है बुखार

    इससे पहले नवाज़ फ्रीकी अली में एक गोल्फ़र के रोल में दिखाई दे चुके हैं, लेकिन इस स्टाइलिश स्पोर्ट के लिए भी उनके लुक में कोई चेंज नहीं किया गया था। नवाज़ का ये लैदर जैकेट-जींस वाला लुक उनके फै़स के लिए निश्चित रूप से एक सरप्राइज़ होगा।