विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के बेटे ने लिया कृष्ण का रूप, लोगों ने दी चेतावनी

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 14 Aug 2017 11:16 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 11:26 AM (IST)

कुछ अर्सा पहले अपने होम टाउन में राम लीला में किरदार निभाने को लेकर नवाज़ का विरोध हो चुका है। नवाज़ की फ़िल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' रिलीज़ होने वाली है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के बेटे ने लिया कृष्ण का रूप, लोगों ने दी चेतावनी
नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के बेटे ने लिया कृष्ण का रूप, लोगों ने दी चेतावनी

मुंबई। देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह कान्हा के बाल-स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। स्कूलों में इस मौक़े पर फ़ैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें नन्हे-मुन्ने भगवान कृष्ण के गेटअप में नज़र आते हैं।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के बेटे यानी ने भी स्कूल के लिए नंदलाल का अवतार लिया, जिसको लेकर नवाज़ को सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। नवाज़ ने बेटे की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ''मैं अपने बच्चे के स्कूल के लिए ख़ुश हूं, जिसने मेरे बेटे को नटखट नंदलाल का चरित्र निभाने का मौक़ा दिया।'' 

यह भी पढ़ें: यमला पगला दीवाना में नज़र आएगा शोले का ये आइकॉनिक सीन

नवाज़ ने जैसे ही ये फोटो शेयर किया, लोगों के कमेंट आने लगे। एक यूज़र ने लिखा- भाई 2-3 हज़ार फतवा आ ही रहा होगा। वहीं, कुछ यूज़र्स ने नवाज़ के इस क़दम को सराहनीय बताते हुए डटे रहने की नसीहत दी। बताते चलें कि कुछ अर्सा पहले अपने होम टाउन में राम लीला में किरदार निभाने को लेकर नवाज़ का विरोध हो चुका है। नवाज़ की फ़िल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' रिलीज़ होने वाली है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।