विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोविंदा, सलमान और आमिर की हिट हीरोइन नीलम ने की है इस टीवी एक्टर से शादी, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 09 Nov 2017 09:20 AM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 08:51 AM (IST)

साल 2013 में नीलम और समीर ने एक बच्ची को अडॉप्ट किया, जिसका नाम है अहाना..

गोविंदा, सलमान और आमिर की हिट हीरोइन नीलम ने की है इस टीवी एक्टर से शादी, देखें तस्वीरें
गोविंदा, सलमान और आमिर की हिट हीरोइन नीलम ने की है इस टीवी एक्टर से शादी, देखें तस्वीरें

मुंबई। नब्बे के दशक के आस-पास सिनेमा के पर्दे पर अपनी सहज मुस्कान और नैसर्गिक अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीलम कोठारी बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली रही हैं। वे डांस और पियानो बजाने में भी माहिर हैं। 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के समय काले हिरण के विवाद की वजह से सलमान और फ़िल्म के तमाम स्टारकास्ट के साथ नीलम भी काफी चर्चा में रही हैं! 

9 नवंबर, 1969 को हांगकांग में जन्मीं नीलम इस साल अपना 49 वां जन्मदिन मना रही हैं! हांगकांग में जन्म होने के बाद उनकी परवरिश बैंकोक में हुई और फिर मुंबई आने के बाद शुरू हो गया उनका बॉलीवुड सफ़र। दरअसल, नीलम एक बार मुंबई छुट्टियां बिताने के लिए आई थीं। इसी दौरान डायरेक्टर रमेश बहल ने उन्हें फ़िल्म के लिए अप्रोच किया और यहीं से सिनेमा के साथ नीलम जुड़ गयीं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1984 में फ़िल्म 'जवानी' से की थी।

यह भी पढ़ें: 'शादी में ज़रूर आना' फ़िल्म देखने से पहले जानें शादी को लेकर क्या है राजकुमार राव की राय

नीलम ने अपने फ़िल्मी कैरियर में आमिर ख़ान, सलमान ख़ान से लेकर अपनी दौर के सुपरस्टार गोविंदा जैसे स्टार्स के साथ काम किया। उन्होंने गोविंदा के साथ 10 फ़िल्में की, जिसमें से छह हिट रहीं।  2001 में 'कसम' फ़िल्म में वो आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। उससे पहले नीलम ने 'लव 86', 'खुदगर्ज', 'हत्या', 'ताकतवार' जैसी हिट फ़िल्में दीं। सलमान ख़ान के साथ उन्होंने 'एक लड़का एक लड़की' में काम किया और यह फ़िल्म हिट साबित हुई।

नीलम के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की है। पहले पति ऋषि सेठिया से अलग होने के बाद उन्होंने चर्चित टीवी अभिनेता समीर सोनी से साल 2011 में दूसरी शादी की। समीर से नीलम एकता कपूर के जरिये मिली थीं! 

यह भी पढ़ें: 'मणिकर्णिका' में कंगना को मिलेगा अंकिता लोखंडे यानी झलकारी बाई का साथ, शेयर किया अपना लुक

साल 2013 में नीलम और समीर ने एक बच्ची को अडॉप्ट किया, जिसका नाम है अहाना। नीलम अक्सर अपनी बिटिया की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं! इनदिनों नीलम 'नीलम ज्वेल्स' नाम से कंपनी चला रही हैं और अपना बिजनेस संभाल रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।