विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नीरजा' का गाना 'जीते हैं चल' रिलीज, देखिए वीडियो

By Test2 test2Edited By:
Published: Wed, 27 Jan 2016 11:06 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2016 01:00 PM (IST)

फिल्म 'नीरजा' का गाना 'जीते हैं चल' रिलीज हो गया है। गाने में सोनम कपूर राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'नीरजा' का गाना 'जीते हैं चल' रिलीज हो गया है। खास बात ये है कि इस गाने में सोनम, राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' का प्रसिद्ध डायलाॅग 'बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं' बोलती नजर आ रही हैं।

सनी के पिछले काम के बारे में ये क्या बोल गए प्रसून जोशी!

'नीरजा' 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की बायोपिक है, जिसका किरदार सोनम कपूर ने निभाया है। नीरजा ने 1986 में अपनी बहादुरी से 'पैन एम फ्लाइट-73' से 359 यात्रियों की जान बचाई थी, लेकिन वो खुद को आतंकियों की गोली से बचाने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म की कहानी बेहद भावनात्मक है। फिल्म में नीरजा की मां की भूमिका में शबाना आजमी नजर आएंगी। वहीं नीरजा के ब्वॉयफ्रेंड के रोल में म्यूूजिक डायरेक्टर शेखर खजियानी दिखाई देंगे।

'सरबजीत' का फस्ट लुक जारी, ऐश्वर्या दिखीं सादगी भरे अंदाज मेंं

राम माधवानी निर्देशित ये फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी। आपको बता दें कि नीरजा को मरणोंपरांत आशोक चक्र के सम्मान से नवाजा जा चुका है। नीरजा ये सम्मान पाने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।