विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौरी ख़ान के स्टोर पर पहुंची नीता अंबानी, शाह रुख़ ख़ान भी बेटे अबराम के साथ मौजूद, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 03 Oct 2017 09:25 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 04 Oct 2017 07:32 AM (GMT+05:30)

नीता अंबानी से पहले भी गौरी ख़ान के स्टोर पर रणबीर कपूर से लेकर काजोल और संजय लीला भंसाली से लेकर करण जौहर तक कई सेलेब्स पहुंच चुके हैं।

गौरी ख़ान के स्टोर पर पहुंची नीता अंबानी, शाह रुख़ ख़ान भी बेटे अबराम के साथ मौजूद, देखें तस्वीरें
गौरी ख़ान के स्टोर पर पहुंची नीता अंबानी, शाह रुख़ ख़ान भी बेटे अबराम के साथ मौजूद, देखें तस्वीरें

मुंबई। आम तौर पर गौरी ख़ान की पहचान बॉलीवुड के किंग शाह रुख़ ख़ान की पत्नी के रूप में ही ज्यादा रही है। लेकिन, हाल के वर्षों में गौरी ने अपने आप को एक डिज़ाइनर के रूप में भी स्थापित कर लिया है।

रणबीर कपूर के घर से लेकर करण जौहर तक के बच्चों के कमरे तक का इंटीरियर गौरी ख़ान ने ही डिज़ाइन किया है। पिछले दिनों उन्होंने अपने डिज़ाइनिंग के शौक को पेशेवर रूप में आगे बढ़ाने के लिए मुंबई के जुहू इलाके में 'गौरी ख़ान डिज़ाइन्स' नाम से एक स्टोर खोल लिया है। इस स्टोर पर रोज़ बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं और गौरी ख़ान को इस स्टोर के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गौरी के स्टोर पर उद्यमी मुकेश अंबानी की पत्नी और कारोबारी नीता अंबानी पहुंची।

यह भी पढ़ें: Top 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में 'जुड़वा2' की धमाकेदार एंट्री, मिली ये जगह

आप देख सकते हैं इस तस्वीर में नीता अंबानी और गौरी ख़ान 'गौरी ख़ान डिज़ाइन्स' के चमचमाते लोगो के सामने फोटो के लिए पोज़ दे रहे हैं।

अगर तीनों के लुक की बात करें तो शाह रुख़ ख़ान भी दोनों ग्लैमरस महिलाओं को अपने डैशिंग लुक से टक्कर देते हुए दिख रहे हैं।

आप देख सकते हैं शाह रुख़ और गौरी ख़ान के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी इस मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: 'अक्टूबर' में वरुण की हीरोइन बनी ये एड वाली लड़की, फोटो देखेंगे तो याद आ जाएगा

बता दें कि नीता अंबानी से पहले भी गौरी ख़ान के स्टोर पर रणबीर कपूर से लेकर काजोल और संजय लीला भंसाली से लेकर करण जौहर तक कई सेलेब्स पहुंच चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।