विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे: राजकपूर की बहू, ऋषि कपूर की वाइफ़, रणबीर कपूर की मां और अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू कपूर की 5 दिलचस्प बातें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Sat, 08 Jul 2017 12:44 PM (IST)

आजकल नीतू की सबसे बड़ी चिंता अपने लिए बहू की तलाश है और हर मां की तरह वो भी अपने बेटे रणबीर के लिए एक प्यारी और खूबसूरत दुल्हनिया चाहती हैं।

बर्थडे: राजकपूर की बहू, ऋषि कपूर की वाइफ़, रणबीर कपूर की मां और अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू कपूर की 5 दिलचस्प बातें
बर्थडे: राजकपूर की बहू, ऋषि कपूर की वाइफ़, रणबीर कपूर की मां और अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू कपूर की 5 दिलचस्प बातें

मुंबई। 8 जुलाई को अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू सिंह का जन्मदिन होता है। नीतू सिंह को आज की पीढ़ी रणबीर कपूर की मॉम के रूप में जानती है। वहीं, एक बड़ा तबका उन्हें ऋषि कपूर की पत्नी के रूप में भी जानता है। बीते दौर के लोग उन्हें राजकपूर की बहू के रूप में जानते हैं। लेकिन, इन सबसे से अलग नीतू सिंह की अपनी एक अलग पहचान रही है। महज़ 8 साल की उम्र से नीतू सिंह का रिश्ता बड़े परदे से रहा है। आज वो 59 साल की हो गयी हैं लेकिन उनका चार्म अब भी बरकरार है।

शुक्रवार देर रात ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा के साथ नीतू सिंह के जन्मदिन पर एक खास पार्टी दी। इस मौके पर कपूर खानदान से और भी कई लोग नज़र आए। करीना और करिश्मा की मॉम बबीता भी इस मौके पर पहुंची। बहरहाल, आइये जानते हैं नीतू सिंह के बारे में कुछ खास दिलचस्प बातें।

यह भी पढ़ें: सारा अली ख़ान समेत ये 5 अभिनेत्रियां गुम हो गयीं जब अपने बेस्टफ्रेंड के साथ

बाल कलाकार के रूप में भी मिली पहचान

नीतू सिंह 'बेबी सोनिया' के नाम से महज आठ साल की उम्र से फ़िल्में करने लगीं। बाल कलाकार के रूप में उनकी पहली फ़िल्म थी -सूरज (1966)। इसके अलावा उन्होंने उसी साल 'दस लाख' और 'दो कलियां' जैसी फ़िल्में की। 'दो कलियां' में उनका डबल रोल था। यह फ़िल्म हिट रही। बाल कलाकार के रूप में 'वारिस' और 'पवित्र पापी' भी नीतू की महत्वपूर्ण फ़िल्मों में शामिल है।

15 साल की उम्र में बनी एक्ट्रेस

बाल कलाकार के रूप में एक कामयाब सफ़र के बाद नीतू सिंह ने ग्रोन-अप एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहली फ़िल्म 'रिक्शावाला' की। उस समय उनकी उम्र महज़ 15 साल की थी। यह बात है 1973 की। उसके बाद 1983 तक उन्होंने तक़रीबन 60 फ़िल्में लगातार कर डालीं। इनमें से ज़्यादातर फ़िल्में हिट रहीं। कुछ यादगार फ़िल्मों की बात करें तो- ' यादों की बारात', 'खेल खेल में', 'रफूचक्कर', 'दीवार', 'अमर अकबर एंथनी', 'कभी-कभी', 'याराना', आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान, शाह रुख़, अक्षय कुमार आज हो गए हैं डैशिंग और हैंडसम, तस्वीरों में जानिये पहले कैसे दिखते थे

अपने फेवरेट को स्टार और दोस्त से की शादी

ऋषि कपूर और नीतू सिंह बड़े परदे पर एक के बाद एक कई फ़िल्मों में नज़र आए। इन दोनों की जोड़ी अपने दौर की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में गिनी जाती थी। परदे के पीछे भी इनका रोमांस परवान चढ़ता रहा। दोनों काफी अच्छे दोस्त से प्रेमी बने और फिर बन गए दूल्हा-दुल्हन। नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने 1980 में शादी कर ली।

26 साल बाद बड़े परदे पर वापसी

साल 1980 में शादी के बाद उसी साल नीतू सिंह ने बेटी रिद्धिमा को जन्म दिया। फिर 1982 में बेटे रणबीर कपूर का जन्म हुआ। तब तक छिटपुट फ़िल्में जो उन्होंने साइन की हुई थीं, उनमें उन्होंने अपना काम पूरा किया। 'गंगा मेरी मां' (1983), इस फ़िल्म के बाद उन्होंने बड़े परदे से विदा ले लिया। उसके बाद पूरे जतन से सिनेमा के प्रति अपना मोह त्याग कर अपने दोनों बच्चों की परवरिश में लग गयीं। साल 2009 में वो 'लव आज कल' से बड़े परदे पर लगभग 26 साल बाद लौटीं। इस फ़िल्म में ऋषि कपूर भी थे।

दूसरी पारी में भी चमकीं

परदे पर वापसी के बाद नीतू ने 'लव आज कल', 'जब तक है जान', 'बेशर्म' और उससे पहले 'दो दूनी चार' में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने जन्मदिन पर खरीदी 'ये' महंगी कार, तस्वीरें देख गाड़ी पर आ जाएगा आपका दिल

बहरहाल, आजकल नीतू की सबसे बड़ी चिंता अपने लिए एक बहू की तलाश है और हर मां की तरह वो भी अपने बेटे रणबीर के लिए एक प्यारी और खूबसूरत दुल्हनिया चाहती हैं। जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से नीतू सिंह को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं।