विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतू सिंह ने शुरू कर दी रणबीर-कट्रीना की शादी की तैयारियां?

By Edited By:
Published: Sun, 30 Mar 2014 02:30 PM (IST)

भले ही कट्रीना इस बात से इंकार कर चुकी है कि वे फिलहाल रणबीर कपूर से शादी नहीं कर रहीं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही कट्रीना इस बात से इंकार कर चुकी है कि वे फिलहाल रणबीर कपूर से शादी नहीं कर रहीं। लेकिन खबर यह है कि रणबीर की मां नीतू सिंह ने इस शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

एक वेबसाइट ने खबर दी है कि रणबीर हाल में कट्रीना को अपनी दादी कृष्णा राज कपूर से मिलवाने देवनार स्थित अपने पैतृक घर लेकर गए थे। सूत्रों का कहना है कि नीतू सिंह रणबीर-कट्रीना के रिश्ते को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और वे तो अभी से शादी की तैयारियों में लग गई हैं।

बताया जाता है कि नीतू सिंह लंदन में कट्रीना की मां से भी मिली थीं और इन दोनों की अपने बच्चों के भविष्य को लेकर लंबी बातचीत हुई थी। खैर, यह तो तय है कि ये शादी होने पर बहुत सारे लड़के-लड़कियों के दिल टूट जाएंगे।

पढ़ें, कब शादी करेंगे रणबीर-कट्रीना

कट्रीना ने अपनी शादी के प्लान पर क्या कहा, क्लिक करके जानें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।