विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तुम बिन' का भी बन रहा है सीक्वल, स्टार कास्ट का हुआ खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 29 Mar 2016 12:10 PM (IST)Updated: Tue, 29 Mar 2016 12:43 PM (IST)

2001 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'तुम बिन' दर्शकों को काफी पसंद आई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 2001 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'तुम बिन' दर्शकों को काफी पसंद आई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। इसके 'छोटी छोटी रातें', तुम्हारे सिवा जैसे रोमांटिक गाने के साथ-साथ कोई फरियाद' और 'मेरी दुनिया में आके मत जा' जैसे दर्द भरे नगमे लोगों को आज भी गुनगुनाने को मजबूर कर देते हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि दर्शकों को 'तुम बिन' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार होगा।

हाथ में हथकड़ी...फिर भी देखिए 'ढिशुम' से जैकलिन का कूल अंदाज

तो खुश हो जाइए, वैसे ताे निर्देशक अनुभव सिन्हा पहले ही बता चुके है कि वो 'तुम बिन' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, मगर अब उन्होंने इसकी स्टार कास्ट का भी ऐलान कर दिया है। यानि 'तुम बिन 2' में कौन-कौन सितारे नजर आएंगे, इसका पता चल चुका है और इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी शामिल हैं, जो आखिरी बार 'यंगिस्तान' में नजर आई थीं।

Photos: 'चक दे इंडिया' की इस एक्ट्रेस ने कर ली शादी

वहीं 'तुम बिन' के सीक्वल में नेहा शर्मा के साथ असीम गुलाटी और आदित्य सील मुख्य भूमिका में होंगे। यानि एक हीरोइन और दो हीरो। ओरिजनल फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक और राकेश वशिष्ठ के साथ संदली सिन्हा लीड रोल में नजर आई थीं। नेहा शर्मा के साथ नजर आने वाले आदित्य ने 2000 में मनीषा कोइराला के साथ विवादित फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। वहीं असीम टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे हैं और 'गुलमोहर ग्रैंड' व 'ये है आशिकी' में नजर आ चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।