विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोहनजो दारो' के लेटेस्ट पोस्टर में देखिए रितिक और पूजा का रोमांटिक अंदाज

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 25 Jul 2016 11:16 AM (IST)

रितिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म 'मोहनजो दारो' का लेटेस्ट पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है। इस पोस्टर में वो पूजा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आशुतोष गोवारिकर निर्देषित फिल्म 'मोहनजो दारो' 12 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म से रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के कई बेहतरीन लुक सामने आ चुके हैं। रितिक ने फिल्म से अपना और पूजा का एक और रोमांटिक पोस्टर ट्विटर पर रिलीज किया है। इस पोस्टर में दोनों एक दूसरी की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

एक नहीं, कई शादियां करने की इच्छा रखती हैं कंगना रनोट

फिल्म में पूजा हेगड़े डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। रितिक को पूजा से पहली नजर में प्यार हो जाता है जोकि फिल्म शर्मन नाम के शख्स की भूमिका निभाते नजर आएंगे। तमिल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से जलवे बिखेरने वाली पूजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

सलमान खान काला हिरण-चिंकारा शिकार मामले में हाईकोर्ट से बरी

फिल्म में कबीर बेदी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह प्राचीन नगर मोहनजो दारो की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें रोमांच के साथ रोमांस भी देखनें को मिलेगा। हाल ही में फिल्म का प्रोमो और ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें रितिक दुश्मनों को धूल चटाते नजर आए। अब देखना दिलचस्प होगा की फिल्म के ट्रेलर को जो दर्शकों का रिस्पॉस मिला है वही फिल्म को मिलता है या नहीं।