यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
‘नच बलिए’ के अगले सीजन में जजों का नया पैनल
डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के अगले सीजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले खबर आई कि इस सीजन की सह निर्माता एकता कपूर होंगी। इसके बाद अब चर्चा है कि अगले सीजन में जजों का नया पैनल भी दिखाई देगा।

मुंबई। डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के अगले सीजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले खबर आई कि इस सीजन की सह निर्माता एकता कपूर होंगी। इसके बाद अब चर्चा है कि अगले सीजन में जजों का नया पैनल भी दिखाई देगा।
अब इस शो को सलमान की जगह होस्ट करेंगी फराह खान!
शो के पांचवें और छठे सीजन में जजों के पैनल में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस और फिल्म निर्माता साजिद खान थे। सूत्रों का कहना है कि नया सीजन पहले से ज्यादा आकर्षक होगा।

