विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मार्केट में आई एक सफेद शर्ट, ये टूटते रिश्ते भी बचा लेती है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 01:40 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 01:46 PM (IST)

दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का मन बना लिया था और उनका ब्रेक अप भी हो गया लेकिन ...और पढ़ें

मार्केट में आई एक सफेद शर्ट, ये टूटते रिश्ते भी बचा लेती है
मार्केट में आई एक सफेद शर्ट, ये टूटते रिश्ते भी बचा लेती है

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। इन दिनों एक शॉर्ट फिल्म की बहुत चर्चा है। नाम है व्हाइट शर्ट। ये शर्ट ऐसी जादुई है कि इसने तो एक टूटता हुआ रिश्ता भी बचा लिया।

दरअसल ख़त्म होते रिश्ते को बचाने की कहानी पर बानी ' व्हाइट शर्ट' में कृतिका कामरा और कुणाल कपूर लीड रोल में हैं। इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया है कि कृतिका कामरा और कुणाल कपूर ने अपने रिश्ते को खत्म करने का मन बना लिया था और उनका ब्रेक अप भी हो गया लेकिन तभी एक सफ़ेद कमीज़ ने उनके रिश्ते को टूटने से बचा लिया। इस फिल्म का निर्देशन सुमित अरोरा ने किया है। सुमित ने फिल्म के बारे में बताया कि उनकी ये शॉर्ट फिल्म मानवीय संवेदना और भावनाओं को व्यक्त करती है। इस फिल्म के जरिये यूथ अपने को इस फिल्म से कनेक्ट करेगा। उन्होंने बताया कि उन्हें कुणाल कपूर और कृतिका कामरा को डायरेक्ट करने में बड़ा मजा भी आया क्योंकि इमोशंस को ड्रामेटिक तरीके से शूट करने में दोनों काफी एक्साइटेड थे।

इस रास्ते से जॉली की हो गई 100 करोड़ क्लब में लगातार चौथी बार इंट्री

करीब 20 मिनिट की इस शॉट फिल्म को यू-ट्यूब पर रिलीज़ किया गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म की कहानी को लेकर खूब चर्चा है। कृतिका ने भी फिल्म को पाने ट्विटर के जरिये पोस्ट किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।