विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नया गाना : फिर गूंजे हरे रामा हरे कृष्णा के सुर , इस फिल्म में दिखेगा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 03 Feb 2017 01:34 PM (IST)

कॉमेडियन देवेन भोजानी डायरेक्टेड फिल्म कमांडो 2 , साल 2013 में आई फिल्म कमांडो का सीक्वल है और इस बार भी विद्युत जामवाल ही अपने बेहतरीन एक्शन के साथ लीड रोल में हैं।

नया गाना : फिर गूंजे हरे रामा हरे कृष्णा के सुर , इस फिल्म में दिखेगा
नया गाना : फिर गूंजे हरे रामा हरे कृष्णा के सुर , इस फिल्म में दिखेगा

मुंबई। किसी ज़माने में देव आनंद की फिल्म में जीनत अमान ने बड़े परदे पर हरे रामा हरे कृष्णा की मदहोशी दिखाई थी और फिर वही काम अक्षय कुमार ने किया। लंबे समय के बाद एक बार फिर ये गाना गूंजा है लेकिन इस बार कमांडो स्टाइल में।

जी हां , हम बात कर रहे हैं फिल्म कमांडो-2 की जिसका एक गाना आज रिलीज़ हुआ है। गाने में फिल्म के लीड स्टार विद्युत जामवाल ,फ्रेडी दारूवाला ,ईशा गुप्ता और अदा खान नज़र आ रही हैं। बस थोड़ा फर्क ये है कि गाने में इस बार राम और कृष्ण का स्थान बदल दिया गया है। गौरव रोशिन और प्रीतम के कंपोज किये गए इस गाने को अरमान मालिक , रितिका और रफ़्तार ने गाया है। स्टाइलिश लुक के साथ शूट किये गए किये इस गाने को आप नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर के भी देख सकते हैं -

बॉलीवुड के एक्शन को लेकर क्यों ख़ुश नहीं हैं विद्युत जामवाल

कॉमेडियन देवेन भोजानी डायरेक्टेड फिल्म कमांडो 2 , साल 2013 में आई फिल्म कमांडो का सीक्वल है और इस बार भी विद्युत जामवाल ही अपने बेहतरीन एक्शन के साथ लीड रोल में हैं।