विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थोड़ी देर... तो सुनिए ये गाना , अर्जुन को श्रद्धा से प्यार होने वाला है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 26 Apr 2017 12:04 PM (IST)

मोहित सूरी डायरेक्टेड फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड, चेतन भगत के इसी नाम पर लिखे गए नॉवेल पर आधारित है और फिल्म 19 मई को रिलीज़ हो रही है।

थोड़ी देर... तो सुनिए ये गाना , अर्जुन को श्रद्धा से प्यार होने वाला है
थोड़ी देर... तो सुनिए ये गाना , अर्जुन को श्रद्धा से प्यार होने वाला है

 मुंबई। चाहे तो इसे संयोग ही कह सकते हैं कि अभी मंगलवार को फिल्म मेरी प्यारी बिंदु के आये गाने अफीमी में परिणीति चोपड़ा अपने सिंगिंग का टैलेंट दिखाने के लिए हाथ-पैर मार रही थीं और बुधवार को श्रद्धा कपूर भी हाथ में गिटार लेकर कुछ ऐसा ही करते दिखाई दीं।

दरअसल हम बात कर रहे हैं हैं फिल्म ' हॉफ गर्लफ्रेंड ' के रिलीज़ हुए नए गाने की। गाने का नाम 'थोड़ी देर... ' है। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर पर फिल्माए गए इस गाने को देखने के साफ़ पता चलता है कि रिया सोमानी ( श्रध्दा ) अपने सिंगिंग टैलेंट को दुनिया के सामने लाने की कोशिश कर रही हैं और माधव ( अर्जुन ) उसके सपोर्ट के लिए रोमांटिक और इमोशनल हुआ जा रहा है। इस गाने को फरहान सईद ने कंपोज किया है। गाने को सुन कर आप थोड़ा क्लासिकल फील जरूर कर सकते हैं क्योंकि मॉर्डर्न साज़ों के साथ इसमें हारमोनियम और सारंगी का भी अच्छा इस्तेमाल किया गया है। कुमार के इन बोलों को श्रेया घोषाल और फरहान सईद ने गाया है।

यह भी पढ़ें:खानदान से एक और खान टयूबलाइट में, सलमान की माँ के बाद ये भी जुड़े 

ये गाना आप यहां देख/ सुन सकते हैं -

मोहित सूरी डायरेक्टेड फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड, चेतन भगत के इसी नाम पर लिखे गए नॉवेल पर आधारित है और फिल्म 19 मई को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।