विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नया गाना : सोनाक्षी ने कुछ हासिल न कर पाने का दर्द यूं बयां किया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 07 Apr 2017 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 12:50 PM (IST)

पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज़ की किताब पर आधारित इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ पूरब कोहली और कनन गिल भी हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

नया गाना : सोनाक्षी ने कुछ हासिल न कर पाने का दर्द यूं बयां किया
नया गाना : सोनाक्षी ने कुछ हासिल न कर पाने का दर्द यूं बयां किया

मुंबई। अपने फिल्मी करियर में डांस, रोमांस और मारधाड़ करने वाली सोनाक्षी सिन्हा अब इंटेंस इमोशन के जरिये अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाना चाहती हैं और इसका एक नमूना उन्होंने फिल्म नूर के नए गाने में पेश करने की कोशिश की है।

सुनील सिप्पी की फिल्म नूर का नया गाना रिलीज़ किया गया है। " है ज़रूरी ' नाम के इस गाने में सोनाक्षी के कई तरह के इमोशंस दिखाई दे रहे हैं। गाने में दर्द भी है और कुछ हासिल न कर पाने का मलाल भी। इस गाने में नूर बनी सोनाक्षी को अपनी भावनाओं को एक डायरी में लिखते हुए देखा जा सकता है , जिसे 'मुंबई यू आर किलिंग मी ' का टायटल दिया गया है। मनोज मुन्तशिर के लिखे इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया और प्रकृति कक्कड़ ने गाया है।

यह भी पढ़ें:Exclusive: भट्ट खेमे में पहुंचे संजय दत्त, क्या है कोई फिल्मी चक्कर

इस गाने को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं -

पॉजीटिव लाइफ की तरफ प्रोजेक्ट किये जाने वाले इस गाने में नूर के कई शेड्स भी दिखाए गए हैं। पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज़ की किताब पर आधारित इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ पूरब कोहली और कनन गिल भी हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।