विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति और आयुष्मान को चढ़ा प्यार का नशा, क्योंकि गाना है अफीमी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 25 Apr 2017 12:38 PM (IST)

अपनी सिंगिंग को कामयाबी की बुलंदी तक ले जाने की बिंदु की जद्दोजहद को भी इस गाने में दिखाया गया है।

परिणीति और आयुष्मान को चढ़ा प्यार का नशा, क्योंकि गाना है अफीमी
परिणीति और आयुष्मान को चढ़ा प्यार का नशा, क्योंकि गाना है अफीमी

 मुंबई। एक लेखक की ज़िंदगी पर बनी रोमांटिक कहानी ' मेरी प्यारी बिंदु ' इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है और प्रमोशन के तौर पर फिल्म के गाने लगातार रिलीज़ किये जा रहे हैं। मंगलवार को फिल्म का एक और गाना जारी कर दिया गया।

अक्षय रॉय डायरेक्टेड फिल्म मेरी प्यारी बिंदु के गाने ' अफीमी ' को रिलीज़ कर दिया गया। परिणीति और आयुष्मान के इस गाने में प्यार के नशे की खुमारी है। रोमांटिक फिलिंग देता हुआ ये नया गाना जिगर सरैया और सनाह मोईदत्ती ने गाया है। इस गाने को कौसर मुनीर ने लिखा है और सचिन जिगर ने कम्पोज किया है। अपनी सिंगिंग को कामयाबी की बुलंदी तक ले जाने की बिंदु की जद्दोजहद को भी इस गाने में दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें:ऐसा था फिरोज़ खान का जलवा कि कर्ज़ की हो गई थी हालत ख़राब 

इस गाने को आप यहाँ देख/ सुन सकते हैं -

आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म मेरी प्यारी बिंदु इस साल 12 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म की कहानी अभिमन्यु रॉय नाम के एक सफल लेखक की कहानी है जो अपने काम को और बेहतर करने के लिए कोलकाता लौट जाता है और इस दौरान एक प्रेम कहानी की शुरुआत होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।