विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब शॉर्ट फिल्म में सुष्मिता सेन होंगी Wild at Heart

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 12:10 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 02:21 PM (IST)

देश के जंगलों और वाइड लाइफ एनिमल्स को लेकर बनाई गई इस फिल्म में सुष्मिता वनों के साथ इंसान के जुड़ाव को लेकर एक मैसेज देंगी।

अब शॉर्ट फिल्म में सुष्मिता सेन होंगी Wild at Heart
अब शॉर्ट फिल्म में सुष्मिता सेन होंगी Wild at Heart

मुंबई। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन कुछ समय से सुर्ख़ियों में नहीं थीं लेकिन हाल ही में आई इस ख़बर ने सुष को फिर से खबरों में ला दिया कि वो इस बार के मिस यूनिवर्स में जज की भूमिका में होंगी। और अब सुष्मिता एक शॉर्ट फिल्म में नज़र आने वाली हैं ।

ख़बर है कि सुष्मिता सेन अब वाइल्ड लाइफ से जुड़े ' वाइल्ड एट हार्ट ' कैम्पेन के हिस्सा होंगी जिसके तहत एक दो मिनिट की शॉर्ट फिल्म बनाई गई है। इसका नाम ' आई एम द फॉरेस्ट ' रखा गया है और सुष इस फिल्म का हिस्सा होंगी। देश के जंगलों और वाइड लाइफ एनिमल्स को लेकर बनाई गई इस फिल्म में सुष्मिता वनों के साथ इंसान के जुड़ाव को लेकर एक मैसेज देंगी। इसे एक कविता का रूप दिया गया है और ये कविता हर्षल शेट्ये ने लिखी है। सुष्मिता सेन की इस शॉर्ट फिल्म को सिनेमाघरों में भी दिखाया जाएगा जिसमें सुष के सन्देश का वीडियो भी होगा।

चंदा मामा से मिलने से पहले ये बड़ा ज्ञान लेंगे सुशांत सिंह राजपूत

सुष्मिता ने इस वीडियो में लोगों से अपील की है कि वनों के संरक्षण के लिए लोग पर्सनली कितना योगदान दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।