विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के बाद इस सीरियल का होगा आगाज़ , जानें अपडेट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 11:29 PM (IST)

कहानी में टिवस्ट तब आयेगा,जब पार्थ और शोरवरी की शादी को किसी खास कारण से सबके सामने यह दिखाने की ...और पढ़ें

बिग बॉस के बाद इस सीरियल का होगा आगाज़ , जानें अपडेट
बिग बॉस के बाद इस सीरियल का होगा आगाज़ , जानें अपडेट

मुंबई। कलर्स पर बिग बॉस सीजन 10 के समापन के साथ ही एक नये शो 'दिल से दिल तक' की शुरुआत होगी। और साथ ही शुरू होगी सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की एक प्यार भरी स्टोरी।

निर्माता शशि सुमीत मित्तल का ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे आएगा। जन्माष्टमी से शो का शुभारंभ किया जायेगा। दादाजी (तेज सप्रू ), पार्थ ( सिद्धार्थ शुक्ला) के लिए एक लड़की की तलाश करेंगे, ताकि वह पार्थ की शादी जल्द से जल्द कर सकें लेकिन पार्य को तो एक बंगाली लड़की से प्यार हो जायेगा और यह बंगाली लड़की कोई और नहीं, बल्कि रश्मि देसाई हैं,जो शो में शोरवरी का किरदार निभाएगी। पार्थ और शोरवरी दोनों साथ में आॅफिस में काम करते हैं। पार्थ पूरे परिवार के खिलाफ जाकर अपनी पसंद की लड़की से शादी कर लेगा और दादाजी पार्थ से नाराज हो जायेंगे।

रौशन होगा बिग बॉस का finale, सलमान का साथ देने आ रहे हैं रितिक

लेकिन कहानी में टिवस्ट तब आयेगा,जब पार्थ और शोरवरी की शादी को किसी खास कारण से सबके सामने यह दिखाने की कोशिश करनी पड़ती है कि पूरा परिवार एक है और किसी को कोई परेशानी नहीं है। अब देखना है कि छोटे परदे के नए फैमिली रोमांटिक ड्रामा में दर्शकों को कितनी दिलचस्पी होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।