विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Trailer: इतने तरह का बाज़ है नवाज़ुद्दीन बन्दूकबाज़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 11 Jul 2017 04:49 PM (IST)

फिल्म बाबूमोशाय बन्दूकबाज़ में नवाज़ के अलावा बिदिता बेग और दिव्या दत्ता के भी अहम् रोल हैं। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज़ होगी।

New Trailer: इतने तरह का बाज़ है नवाज़ुद्दीन बन्दूकबाज़
New Trailer: इतने तरह का बाज़ है नवाज़ुद्दीन बन्दूकबाज़

मुंबई। लो जी। अभी फिल्म मॉम में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के निभाए गए अतरंगी रोल की खनक कम हुई भी नहीं थी कि एक नए अंदाज़ में वो फिर दर्शकों के सामने आ गए। फिल्म 'बाबूमोशाय बन्दूकबाज़' का ट्रेलर आज जारी किया गया, जो आपको गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की थोड़ी याद जरूर दिला देगा।

कुशान नंदी निर्देशित फिल्म बाबूमोशाय बन्दूकबाज़ के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया। नवाज़ फिल्म में बाबू नाम के ऐसे किलर हैं, जिनका बन्दूक के ट्रिगर पर कोई कंट्रोल नहीं है। गोलियां चलाने वाले इस शूटर की दिलफेंक ज़िंदगी है। ड्रामेबाज़ से लेकर और जितने सारे भी बाज़ होते हैं इस बाबू ने सबमें अदाकारी की बन्दूकबाज़ी दिखाई है। दरअसल नवाज़ इस जॉनर में हमेशा अपने आप को साबित करते आये हैं। फिर वो चाहे गैंग्स ऑफ़ वासेपुर हो या बदलापुर। बाबूगिरी के इस नए रंग में भी वो अपने अनोखे अंदाज़ दिखा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आप यहाँ देख सकते हैं -

यह भी पढ़ें:भारत पाकिस्तान के रिश्तों पर कुछ कहने से ऐसे बचीं श्रीदेवी

फिल्म बाबूमोशाय बन्दूकबाज़ में नवाज़ के अलावा बिदिता बेग और दिव्या दत्ता के भी अहम् रोल हैं। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज़ होगी।