Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हॉट गॉसिप : घर से भागी श्रद्धा , फरहान के घर से पकड़ कर लाये पापा !

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Thu, 29 Dec 2016 02:37 PM (IST)

    बता दें कि दो बच्चों के पिता फरहान अख्तर का अपनी बीबी अधूना के साथ अलगाव हुआ है लेकिन दोनों ने अभी तक कानूनी रूप से तलाक नहीं लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों से ताज़ा गॉसिप आया है। एक फिल्मी वेबसाइट के दावे को सही माना जाय तो कुछ दिनों पहले फरहान अख़्तर के घर के बाहर शक्ति कपूर ने खूब हंगामा किया क्योंकि घर से बोरिया बिस्तर लेकर निकली उनकी बेटी श्रद्धा कपूर, फरहान के घर में पाई गई।

    ख़बर के मुताबिक ये वाक्या रविवार को सुबह का है जब शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी फरहान अख़्तर के बिल्डिंग में पहुंचे थे। वेबसाइट स्पॉटबॉय डॉट कॉम ने दावा किया है कि शक्ति वहां श्रद्धा कपूर को लेने आये थे। श्रद्धा की इच्छा के विरुद्ध वो उसे अपने साथ जुहू वाले घर ले गए। वो बहुत गुस्से में थे। वेबसाइट की ख़बर में दावा किया गया है कि कुछ दिन पहले श्रद्धा कपूर अपना बैग पैक कर घर से निकल गई थीं और वो फरहान के साथ जा कर रहने लगी। फरहान और श्रद्धा की नजदीकियों की ख़बर फिल्म ' रॉक ऑन -2 ' के रिलीज़ के समय से ही चल रही है और इस नई घटना ने उसे और हवा दे दी है। ख़बर में ये भी बताया गया है कि कपूर परिवार इस लिव- इन रिलेशनशिप को लेकर बेहद खफा है इसलिए शक्ति कपूर और श्रद्धा की मौसी पद्मिनी को फरहान का घर जा कर ये कदम उठाना पड़ा। ख़बर ये भी है कि बिल्डिंग के लोगों से दोनों के रिलेशनशिप की बातें सुनी गई हैं।

    Video देखें : रितिक रोशन ने साबित कर दिया ' प्यार अंधा होता है ' !

    बता दें कि दो बच्चों के पिता फरहान अख्तर का अपनी बीबी अधूना के साथ अलगाव हुआ है लेकिन दोनों ने अभी तक कानूनी रूप से तलाक नहीं लिया है। फरहान पिछले दिनों ही तब सुर्ख़ियों में आये थे जब उनका अफेयर अदिति राव हैदरी से जोड़ा गया। हालांकि बाद में दोनों ने इस ख़बर को बकवास बताया था।