विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, गौहर की बहन निगार ने बॉयफ्रेंड से कर ली शादी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 24 Jul 2015 06:55 PM (IST)

शाहिद कपूर और मिनिषा लांबा की शादी के बाद अब एक और सेलेब ने शादी कर ली है। जी हां, बात कर रहे हैं एक्‍ट्रेस-मॉडल निगार खान की, जिन्‍होंने अपने पाकिस्‍तानी बॉयफ्रेंड खय्याम शेख से शादी कर ली है। उनकी बहन गौहर खान ने 23 जुलाई को हुई उनकी शादी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और मिनिषा लांबा की शादी के बाद अब एक और सेलेब ने शादी कर ली है। जी हां, बात कर रहे हैं एक्ट्रेस-मॉडल निगार खान की, जिन्होंने अपने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड खय्याम शेख से शादी कर ली है। उनकी बहन गौहर खान ने 23 जुलाई को हुई उनकी शादी की तस्वीर साझा की है।

निगार खान के पति पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन हैं, जो कि फिलहाल अबु धाबी में सैटल्ड हैं। दोनों का निकाह दुबई में कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हुअा। दोनों की एक कजिन के जरिए मुलाकात हुई थी और तभी से वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक तस्वीर ये भी।

वहीं, गौहर खान फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने संगीत सेरेमनी में ये पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था।

वहीं, शादी में उन्होंने आइस ब्लू कलर का लहंगा पहना था और वो काफी खुश नजर आ रही थीं। आखिर खुश क्यों ना हों, उनकी बहन की शादी जो थी।