विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निरहुआ बने यूपी चुनाव में अपनी पार्टी के सीएम उम्मीदवार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 01 Feb 2017 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2017 05:24 PM (IST)

भोजपुरी सितारों का राजनीती में जाना और चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है। भोजपुरी के दोनों सुपरस्टार रवि किशन ...और पढ़ें

निरहुआ बने यूपी चुनाव में अपनी पार्टी के सीएम उम्मीदवार
निरहुआ बने यूपी चुनाव में अपनी पार्टी के सीएम उम्मीदवार

मुंबई। भोजपुरी को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी ' पीपल का पेड़ पार्टी ' की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश की चुनावी जंग में इस बार फिल्मी सितारों के भाग्य की भी आजमाइश होनी है। इसी कड़ी में हाल ही में गठित पीपल का पेड़ पार्टी की तरफ से निरहुआ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्केम लाल ने निरहुआ को सीएम के उम्मीदवार की तरह प्रोजेक्ट करने की घोषणा की है। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया है जिसमे कई लोक लुभावन वायदे किये गए हैं। निरहुआ ने एक वीडियो के जरिये भी अपनी चुनावी घोषणाओं की जानकारी दी है।

भोजपुरी स्टार निरहुआ ने 16 फिल्मों बाद बदली जोड़ी, ये हैं नई हीरोइन

भोजपुरी सितारों का राजनीती में जाना और चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है। भोजपुरी के दोनों सुपरस्टार रवि किशन और मनोज तिवारी बहुत पहले ही ये काम कारण चुके हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।