विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए करीना कपूर ने क्यों कहा-इस साल नहीं खेलूंगी होली

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 20 Mar 2016 11:03 AM (IST)

वैसे तो कपूर फैमिली की होली पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर है, मगर करीना कपूर ने इस बार होली नहीं मनाएंगी और इसकी वजह भी बताई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'की एंड का' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जिसके प्रमोशन के लिए वो जी तोड़ मेहनत भी कर रही हैं। इतना ही नहीं, अपनी इस फिल्म के लिए उनकी गंभीरता का आलम ये है कि वो इस साल होली तक नहीं खेलेंगी। जी हां, एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने इस बात का खुलासा किया है।

अक्षय कुमार एटीएस ऑफिसर के किरदार में आएंगे नजर!

करीना ने कहा कि, 'इस साल मैं होली नहीं खेलूंगी। मैं परिवार के साथ डिनर कर सकती हूं, लेकिन होली नहीं खेलूंगी, क्योंकि मैं फिल्म के प्रमोशन पर फोकस करना चाहती हूं। फिल्म रिलीज होने में एक सप्ताह रह गया है, जो मेरे लिए बहुत जरूरी है।'

नहीं लगेगी मैडम तुसाद म्यूजियम में कपिल शर्मा की मूर्ति

इस फिल्म में पति-पत्नी की एक अलग तरह की जिंदगी को दिखाया जाएगा, जिसमें पत्नी करीना एक वर्किंग वुमन के किरदार में नजर आएंगी, तो वहीं हाउस हस्बैंड की भूमिका में अर्जुन कपूर किचन में खाना बनाते और घर की देख-रेख करते दिखाई देंगे। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी इस फिल्म में मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे। आर. बाल्की द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होगी।