विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए 'हनीमून' पर भी नहीं जा पाएंगे शाहिद कपूर!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 23 Jun 2015 11:35 AM (IST)

शाहिद कपूर अगले महीने दिल्‍ली की मीरा राजपूत संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि शाहिद अपनी शादी के बाद तुरंत ही शूटिंग पर लौट जाएंगे। इस बीच उन्हें अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने का मौका भी नहीं मिलेगा।

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर अगले महीने दिल्ली की मीरा राजपूत संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि शाहिद अपनी शादी के बाद तुरंत ही शूटिंग पर लौट जाएंगे। इस बीच उन्हें अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने का मौका भी नहीं मिलेगा।

इस डांस रियलिटी शो में शाहिद कपूर लेंगे माधुरी दीक्षित की जगह

सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए तो शाहिद कपूर अगले महीने होने वाली उनकी शादी के लिए लंबा ब्रेक नहीं लेने वाले हैं। चर्चा है कि 8 जुलाई को शाहिद कपूर दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से शादी करेंगे। इस बीच बाकी कार्यक्रम शादी से दो दिन पहले शुरू हो जाएंगे।

इसके बाद 12 जुलाई को कपूर परिवार इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन देगा। इसके बाद ही शाहिद शूटिंग पर लौट जाएंगे।

जैकलीन मलेशिया में पूरा करने वाली हैं अपनी मां का ये सपना

सूत्र ने बताया, 'शाहिद ने फिलहाल रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के प्रोमोज ही शूट किए हैं। शो पर शाहिद एक जज के तौर पर नजर आएंगे। शाहिद ने पहले ही प्रोडक्शन हाउस को इस ब्रेक के बारे में बता दिया है। शो की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगी। फिलहाल शाहिद ने शो के दूसरे जज करण जौहर के साथ कुछ प्रोमोज तो शूट कर लिए हैं।' सूत्र ने यह भी बताया कि शाहिद की गैरहाजिरी में शो को नुकसान नहीं होगा।

वरुण-श्रद्धा की 'एबीसीडी 2' ने तीन दिन में कर ली इतने करोड़ की कमाई

सूत्र ने कहा, 'आमतौर पर हम मंगलवार को दो एपिसोड शूट कर लेते हैं। इसलिए हमें बहुत ज्यादा तकलीफ नहीं होगी यदि वो अपने ब्रेक को बढ़ाने की बात करते भी हैं। हमें उनसे केवल एक ही दिन चाहिए। हम हमारी ओर से उनकी उपलब्धता को देखते हुए शूट का शेड्यूल बदल भी सकते हैं।' शाहिद से इस बारे में बात नहीं हो सकी।