यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कैलेंडर गर्ल्स' को लेकर मधुर भंडारकर ने दी ये सफाई
फिल्मकार भंडारकर का कहना है कि उनकी अगली फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में न्यूड सीन नहीं है। जबकि इससे पहले इस फिल्म में एक न्यूड सीन होने की खबर सामने आई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। हालांकि मधुर भंडारकर ने इस बात से इंकार किया है।

मुंबई। फिल्मकार भंडारकर का कहना है कि उनकी अगली फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में न्यूड सीन नहीं है। जबकि इससे पहले इस फिल्म में एक न्यूड सीन होने की खबर सामने आई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। हालांकि मधुर भंडारकर ने इस बात से इंकार किया है।
बस स्टैंड पर चली पॉर्न फिल्म, लोग शर्म से हुए पानी-पानी
भंडारकर का कहना है, 'मैं नहीं जानता कि कहां से इस तरह की खबरें आ रही हैं। एक बार फिल्म रिलीज हो जाए, इसके बाद लोग जान जाएंगे कि ऐसा कोई सीन फिल्म में नहीं है। उनकी ' फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में आकांक्षा पुरी, अवनि मोदी, कायरा दत्ता और रूचि सिंह नजर आएंगी।
देखिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के बर्थडे पर कैसे की खूब मस्ती
उनके करीबी सूत्र ने बताया, 'भंडारकर अलग तरह के सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में फिल्म में न्यूड सीन की बात बिलकुल झूठ है।' इस फिल्म के पहले ट्रेलर में ऐसा कोई सीन नहीं है। थोड़ा-सा बदलाव जरूर किया गया है, मगर उसका कारण यू-ए सर्टिफिकेट का मुद्दा था। इसमें एक सीन था, जिसमें गर्ल्स का फोटोशूट समुद्र में किया गया था।
तिरंगे के अपमान पर अमिताभ-अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज
इस सूत्र ने यह भी बताया, 'फिल्म की प्रोड्यूसर संगीता अहिर हैं। एक महिला होने के नाते उन्होंने यह प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया है, क्योंकि वो जानती हैं कि यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की बात करती है। यह पांच लड़कियों की भावनात्मक कहानी है।'

