विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका के पास है इतना काम कि एक दिन की भी नहीं ले सकतीं छुट्टी!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 03 Aug 2015 11:56 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा अगले एक साल तक बहुत ही बिजी हैं। इतना कि उनके पास एक दिन की भी छुट्टी लेने की फुर्सत नहीं है। वो अब अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी काम करने लगी हैं और फिलहाल फिल्‍मों के अलावा अमेरिकन टीवी शो 'क्‍वांटिको' की शूटिंग में भी व्‍यस्‍त हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अगले एक साल तक बहुत ही बिजी हैं। इतना कि उनके पास एक दिन की भी छुट्टी लेने की फुर्सत नहीं है। वो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम करने लगी हैं और फिलहाल फिल्मों के अलावा अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

देखें, आफताब शिवदसानी अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ आए नजर

इसकी शूटिंग के लिए अब वो कनाडा के मॉन्ट्रियल से अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भर चुकी हैं। इस टीवी शो के लिए वो एक शहर से दूसरे शहर का ऐसे ही भ्रमण करती रहेंगी। ऐसे में उनके पास एक साल तक बिल्कुल भी समय नहीं है।

रामू बोले पॉर्न पर बैन आईएस-तालिबान जैसा फरमान

बॉलीवुड एसाइनमेंट के अलावा इस टीवी शो को लेकर कमिटमेंट्स से उनकी डायरी बिल्कुल फुल है। उनकी फिल्मों की बात करें तो वो इन दिनों संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग भी कर रही हैं। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हैं।