विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरवीन चावला को 'जज्बा' में ऑफर नहीं हुआ गाना

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 13 Sep 2015 08:14 AM (IST)

सुरवीन चावला ने उन खबरों को गलत बताया है जिसमें कहा जा रहा था कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म 'जज्बा' में एक डांस नंबर करने वाली हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'वेलकम बैक' में एक स्पेशल नंबर पर डांस करने वाली सुरवीन ने कहा है, 'मुझे

News Article Hero Image

मुंबई। सुरवीन चावला ने उन खबरों को गलत बताया है जिसमें कहा जा रहा था कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म 'जज्बा' में एक डांस नंबर करने वाली हैं।

सूरज और आथिया की 'हीरो' ने पहले दिन कमाए 6.85 करोड़

हाल ही में रिलीज हुई 'वेलकम बैक' में एक स्पेशल नंबर पर डांस करने वाली सुरवीन ने कहा है, 'मुझे तो अभी तक 'जज्बा' का कोई गाना ऑफर नहीं हुआ है। काश! यह ऑफर मुझे आता। मैं नहीं जानती हूं ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं। वैसे अगर मौका मिले तो मुझे संजय गुप्ता जैसे निर्देशक के साथ काम करके बेहद खुशी होगी।'

सुरवीन ने कहा है, 'मुझे उनका सिनेमाई स्टाइल बेहद पसंद है। वे फिल्मों में अद्भुत जादू जगाते हैं। 'जज्बा' काफी अच्छी नजर आ रही है।'

सुरवीन को फिल्म 'अग्ली' में भी एक खास रोल में देखा गया था। वैसे वो 'हेट स्टोरी 2' से चर्चा में आई थीं।

अगले महीने रिलीज हो रही 'जज्बा' में इरफान खान भी अहम किरदार में हैं।

दांत की सर्जरी के चलते हिन्दी सम्मेलन में नहीं पहुंचे बिग बी