विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Finally शाह रुख़-अनुष्का की फ़िल्म को मिला नाम 'जब हैरी मेट सेजल', इन 10 फ़िल्मों में भी दिखा ये घालमेल

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 06 Jun 2017 01:00 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 11:02 AM (IST)

वर्किंग टायटल का है ज़माना और हो जाती है ऑडियंस कन्फ्यूज़!

Finally शाह रुख़-अनुष्का की फ़िल्म को मिला नाम 'जब हैरी मेट सेजल', इन 10 फ़िल्मों में भी दिखा ये घालमेल
Finally शाह रुख़-अनुष्का की फ़िल्म को मिला नाम 'जब हैरी मेट सेजल', इन 10 फ़िल्मों में भी दिखा ये घालमेल

मुंबई। कभी द रिंग तो कभी रहनुमा, शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा की फ़िल्म ने बहुत समय से लोगों को कन्फ्यूज़ कर रखा था। फ़िल्म की शूटिंग तक ख़त्म हो गई मगर फ़िल्म के टायटल का अब तक कोई अता-पता नहीं था। लेकिन, अब आपका इंतज़ार हुआ ख़त्म और फाइनली इस फ़िल्म को नाम मिल गया है - जब हैरी मेट सेजल।

जी हां, हाल ही में इम्तियाज़ अली की इस फ़िल्म का टायटल एनाऊंस किया गया है और वो भी इसके पोस्टर के साथ जो कि काफ़ी फ्रेश और एंटरटेनिंग लग रहा है- 

वैसे इसके अलावा बॉलीवुड की और भी कई ऐसी फ़िल्में हैं जिनके वर्किंग टायटल कुछ और थे और फाइनल टायटल कुछ और। यें हैं बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्मे जिन्हें रिलीज़ के पहले मिला नया नाम- 

1. अ जेंटलमैन - रीलोडेड 

इस साल की एक और फ़्रेश जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फ़र्नांडिस तैयार हैं अपनी आने वाली फ़िल्म अ जेंटलमैन को लेकर, आप भी यही सोच रहे होंगे कि ये फ़िल्म कब शुरू हुई तो आपका कंफ्यूज़न लाज़िमी है। दरअसल, इस फ़िल्म का नाम बदल दिया गया है, इसका पहला नाम था रीलोडेड। सिद्धार्थ ने हाल ही में अपनी इस फ़िल्म का पोस्टर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। एक हाथ में पिस्तौल, तो दूसरे में कुकर का ढक्कन लिए सिद्धार्थ बहुत ही रफ़ एंड टफ़ नज़र आ रहे हैं और सबसे ज़्यादा इंट्रेस्टिंग है इस फ़िल्म की टैग लाइन- सुन्दर सुशील और रिस्की!

यह भी पढ़ें: Bollywood की इन 5 Actresses ने साउथ से शुरू किया था करियर, तब दिखती थीं ऐसी 

2. तमाशा - विन्डो सीट

रिलीज़ के पहले इम्तियाज़ अली ने इस फ़िल्म का नाम विन्डो सीट ही रखा था, मगर फ़िल्म के ख़त्म होते-होते उन्होंने रियलाइज़ किया कि इसका नाम तमाशा होना चाहिए।

3. गेस्ट इन लंदन - अतिथि इन लंदन 

कार्तिक आर्यन और परेश रावल की इस आने वाली फ़िल्म का नाम पहले अतिथि इन लंदन था मगर, इसे लोग अजय देवगन की फ़िल्म अतिथि तुम कब जाओगे? का सीक्वल ना समझें, इसलिए डायरेक्टर अश्वनी धीर ने इसका टाइटल बदल दिया मगर, लोग तो अब भी कन्फ्यूज़ हैं!

4. एंटरटेनमेंट - इट्स एंटरटेनमेंट 

अक्षय कुमार की फ़िल्म एंटरटेनमेंट का नाम मेकर्स ने पहले यही सोच रखा था, मगर टाइटल 'एंटरटेनमेंट' का कॉपीराइट अमोल गुप्ते के पास था। इसलिए मेकर्स ने इसका नाम बदलकर इट्स एंटरटेनमेंट रख दिया, मगर बाद में अमोल गुप्ते ने उन्हें इसी टाइटल को आगे बढ़ाने की इजाज़त दे दी और एक बार फिर इसका नाम बदला गया और फ़ाइनली वही रखा, जो मेकर्स चाहते थे- एंटरटेनमेंट।

5. गब्बर इज़ बैक - गब्बर, मैं गब्बर 

अक्षय कुमार की इस फ़िल्म का नाम तो दो बार बदला गया। पहले इसे गब्बर का नाम दिया गया, फिर मैं गब्बर और आखिर में गब्बर इज़ बैक को फ़ाइनलाइज़ किया गया।

6. रनिंग शादी - रनिंग शादी डॉट कॉम 

हाल ही में रिलीज़ हुई तापसी पन्नू और अमित साध की फ़िल्म रनिंग शादी का नाम भी बदला गया। एक मैट्रिमोनियल साइट ने इस फ़िल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई, जिसके बाद डॉट कॉम को हटा दिया गया और फ़ाइनल टाइटल रखा गया- रनिंग शादी। 

यह भी पढ़ें: वाइट टॉप, शॉर्ट्स और खुले बाल... दिखा सारा अली ख़ान और जाह्नवी कपूर का एक जैसा अवतार 

7. लव आज कल - इलास्टिक 

इस फ़िल्म का नाम इलास्टिक था। जी हां! दीपिका पादुकोण ने खुद तमाशा के ट्रेलर लांच पर यह बात कही थी और ख़ूब हंसी भी थीं कि लव आज कल का नाम 'इलास्टिक' था। 

8. कट्टी बट्टी - साली कुतिया 

कंगना रनौत की फ़िल्म कट्टी-बट्टी का टाइटल क्यों बदला गया, क्या यह आपको बताने की ज़रूरत है? 

9. आर...राजकुमार - रैम्बो राजकुमार 

शाहिद कपूर की फ़िल्म आर... राजकुमार का नाम पहले रैम्बो राजकुमार रखा गया था मगर हॉलीवुड की फ़ेमस रैम्बो सीरीज़ के पास 'रैम्बो' का कॉपीराइट था, इसलिए किसी विवाद से बचने के लिए मेकर्स को फ़िल्म का नाम आर...राजकुमार रखना पड़ा।

10. वीर ज़ारा, जब तक है जान - ये कहां आ गए हम 

यश चोपड़ा की इन दोनों ही फ़िल्मों का नाम पहले 'ये कहां आ गए हम' होने वाला था। फ़िल्म सिलसिला के पॉप्यूलर गाने ये कहां आ गए हम को यश जी इन फ़िल्मों के टाइटल में इस्तेमाल करना चाहते थे। मगर, किसी न किसी वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।