विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान नहीं बल्कि Tigers के साथ जिम में वर्कआउट कर रही हैं कटरीना

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sun, 28 May 2017 11:28 PM (IST)

कटरीना इन दिनों सलमान के साथ 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सलमान नहीं बल्कि Tigers के साथ जिम में वर्कआउट कर रही हैं कटरीना
सलमान नहीं बल्कि Tigers के साथ जिम में वर्कआउट कर रही हैं कटरीना

मुंबई। कटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर लगातार सजग हैं और हार्ड वर्कआउट करती हैं। इसलिए अपनी फिटनेस को लेकर कटरीना जिम में काफी पसीना बहाती हैं। वो पहले कई बार सलमान खान के साथ भी जिम में दिखीं है। लेकिन ये क्या कटरीना ने तो नए जिम पार्टनर्स बना लिए हैं। जी हां, आप खुद देख लीजिए।

कटरीना ने हाल ही में कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम में अपना अकाउंट ओपन किया है। जब से उन्होंने एेसा किया है उनके फैंस खुश हैं और वो कुछ न कुछ यहां पर अपडेट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो कटरीना ने शेयर किया था। तो हाल ही में एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनके हाथों में डंबल दिख रहे हैं। यह तो ठीक है लेकिन साथ में सलमान नहीं बल्कि टाइगर्स हैं। दरअसल, कटरीना ने जो फोटो शेयर की उसमें सलमान के भांजे कटरीना के साथ वर्कआउट करते दिख रहे हैं। अरबाज और सोहेल खान के बेटे अरहान और निर्वान के साथ कटरीना डंबल लेकर वर्कआउट कर रही हैं। साथ में कटरीना ने कैप्शन में लिखा है कि ये फ्यूचर टाइगर्स हैं।

 

The future "Tigers" 🐯 @zahaankara @nirvankhan15 @iamarhaankhan @yasminbodyimage

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ की बेटी सुहाना को लेकर शबाना आज़मी ने कर दी है ये भविष्यवाणी

 

Prep for those days when you can't find a chair . 🤔please do it at the gym it's very fun 🎉@yasminkarachiwala @rezaparkview

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

आपको बता दें कि, कटरीना सलमान खान की फेमिली से काफी क्लोज़ हैं। कटरीना की अपकमिंग फिल्म 'जग्गा जासूस' है जिसमें रणबीर कपूर भी हैं। साथ ही कटरीना सलमान के साथ 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं।