विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं अर्जुन कपूर की रियल लाइफ Half Girlfriend

By Rahul soniEdited By:
Updated: Mon, 15 May 2017 12:50 PM (IST)

'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।

श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं अर्जुन कपूर की रियल लाइफ Half Girlfriend
श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं अर्जुन कपूर की रियल लाइफ Half Girlfriend

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म आने वाली है जिसका नाम 'हाफ गर्लफ्रेंड' है। इसको लेकर श्रद्धा और उनके को-स्टार अर्जुन कपूर जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। इसके तहत अर्जुन और रणवीर सिंह ने कुछ एेसा मजाक किया कि श्रद्धा कपूर भाग खड़ी हुईं। अर्जुन ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें अर्जुन ''को-स्टार से ज्यादा लवर से थोड़ा कम'' कहते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि वो अपनी आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में को-स्टार श्रद्धा को यह कह रह हैं तो आप गलत हैं।

जी हां, यह हम नहीं खुद अर्जुन बता रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। अब यह तो आपको हम बता चुके हैं कि अर्जुन की फिल्म में हाफ गर्लफ्रेंड श्रद्धा बनी हैं। लेकिन यहां तो यह कमेंट 'को-स्टार से ज्यादा लवर से थोड़ा कम' अर्जुन ने रणवीर सिंह के लिए किया। वीडियो में अर्जुन कपूर पहले तो यह कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। कैमरा पैन किया जाता है तो वहां श्रद्धा कपूर दिखाई देती हैं। लेकिन कैमरा और पैन करने के लिए कहते हैं। श्रद्धा को लगता है कि अर्जुन ने यह कमेंट उनके लिए किया है। लेकिन एेसा नहीं होता। कैमरा थोड़ा और पैन किया जाता है और सामने दिखाई देते हैं रणवीर सिंह। अब रणवीर की बारी थी। तो रणवीर कहते हैं, ''मैं हूं अर्जुन कपूर की रियल लाइफ हाफ गर्लफ्रेंड। कलमुही चल जा तेरा टाइम अप हो गया। बाय।'' इसके बाद श्रद्धा कपूर वहां से चली जाती हैं और दोनों एक दूसरे के गले लगते हुए डांस करते हुए चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: एवलिन शर्मा की बिल्डिंग के दो दिनों तक चक्कर काट रहे थे कुछ लोग

 

Co-star Se zyada... Lover Se Thoda Kam @ranveersingh .. My #HalfGirlfriend Now tell me about your #HalfRelationship

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह बॉलीवुड में न सिर्फ को-स्टार रहे हैं बल्कि दोनों एक दूसरे के खास दोस्त भी हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म 'गुंडे' की थी। जिसमें भी दोनों की दोस्ती देखने लायक थी। इन दोनों की दोस्ती की केमेस्ट्री ऑन स्क्रीन भी देखने को मिली थी। दोनों एक साथ 'कॉफी विद् करण' पर भी एक साथ नज़र आ चुके हैं। 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।