विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोनिका का अबू सलेम से कोई लेना देना नहीं

By Edited By:
Updated: Sat, 29 Jun 2013 03:07 PM (IST)

गैंगस्टर अबू सलेम की एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी को अब उससे कोई लेना-देना नहीं रहा है। तभी तो मोनिका सलेम के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में बस इतना ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। गैंगस्टर अबू सलेम की एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी को अब उससे कोई लेना-देना नहीं रहा है। तभी तो मोनिका सलेम के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में बस इतना ही कहती हैं कि जिस से उनकी जिंदगी में कोई वास्ता ही नहीं है उस पर वह कोई जवाब नहीं देना चाहती हैं। उनका कहना है कि इस वाकये से उनका कोई लेना देना नहीं है।

नवंबर 2005 में अबू सलेम के साथ पुर्तगाल से भारत लाई गई मोनिका इन दिनों बॉलीवुड में बेहद खुश हैं। लेकिन उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अबू सलेम फिलहाल अस्पताल में हैं। मुंबई की तलोजा जेल में सलेम के ऊपर एक साथी कैदी ने हमला कर घायल कर दिया था। हालांकि अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। इससे पहले आर्थर रोड़ जेल में भी सलेम पर हमला किया गया था।

बॉलीवुड में अपनी परफोर्मेस से खुश को अब सलेम से कोई लेना देना नहीं है। घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे सलेम से उन्हें कोई मतलब नहीं रहा है। उनका कहना है कि जिसका उनकी जिंदगी में कोई रोल नहीं है वह उसपर पूछे गए किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उन्होंने कई अच्छे किरदार निभाए हैं और वह अपनी मौजूदा परफोर्मेस से खुश हैं।

25 हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी मोनिका का कहना है कि बॉलीवुड में अलग-अलग किरदार निभाना उनके लिए किसी चैलेंज से भरा नहीं है। इसमें उन्हें मजा आ रहा है। मोनिका फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म सरस्वतीचंद्र में एक नेगेटिव रोल निभा रही हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर