विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीके की कहानी चुराने का आरोप, मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 21 Jan 2015 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2015 11:42 AM (IST)

उपन्‍यासकार कपिल इसापुरी ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसापुरी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिर्ल्ली/मुंबई। उपन्यासकार कपिल इसापुरी ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसापुरी ने फिल्म के निर्माताओं पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 2013 में आई उनकी नॉवेल 'फरिश्ता' का कुछ हिस्सा चोरी करके फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। ताजा खबर यह है कि इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने पीके के निर्माताओं और निर्देशकों को नोटिस जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री करेंगे रणबीर, लेकिन...

इसापुरी ने इसके लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे और फिल्म में उन्हें क्रेडिट देने की मांग की है। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' में अंधविश्वास और पाखंडी धर्मगुरुओ के मुद्दे को उठाया गया था। फिल्म काफी विवादों में भी रही थी। फिल्म में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं।

संजय गुप्ता के खिलाफ इरोस ने की शिकायत

इसापुरी की वकील ज्योतिका कालरा की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं और स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी ने 'फरिश्ता' के किरदार, विचारों की अभिव्यक्ति और सीक्वेंस चुराए हैं। याचिका में लिखा है, 'नॉवेल में पाखंडी धर्मगुरुओं पर अंधविश्वास की आलोचना की गई है और कहा गया है कि धर्म का धंधा प्राकृतिक नहीं बल्कि लोगों द्वारा बनाया गया है और नकली है। कुछ लोगों के समूह में आप नहीं पहचान सकते कि कौन किस धर्म से है।'

पिछले दिनों 'पीके' को बैन करने की मांग को लेकर दायर की गई याचिका को कोर्ट ने ठुकरा दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी को 'बेबी' दिखाना चाहते हैं अक्षय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।