विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान की देखा देखी उनकी बीबी भी करेंगी ये काम !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 01:33 PM (IST)

महाराष्ट्र में जल संकट को देखते हुए आमिर और किरण ने पानी फाउंडेशन के जरिये एक अभियान शुरू किया है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करीब 19 साल पहले आई फिल्म 'गुलाम' भले ही कुछ लोगों को याद हो ना हो लेकिन इस फिल्म का गाना ' आती क्या खंडाला ' आज तक लोगों की जुबां पर है। आमिर तब से लेकर दंगल के ' धाकड़ ' तक लोगों को अपनी गायकी का हुनर दिखा चुके हैं और अब यही काम उनकी बेगम किरण राव भी करने जा रही हैं।

महाराष्ट्र में जल संकट को देखते हुए आमिर और किरण ने पानी फाउंडेशन के जरिये एक अभियान शुरू किया है, जिसमे आमिर की एक्स वाइफ रीना दत्ता भी साथ दे रही हैं। इस अभियान के तहत लोगों में जल संरक्षण के लिए एक म्यूजिक वीडियो बनाया जाने वाला है जिसके लिए एक गाना रिकॉर्ड होगा और किरण राव पहली बार गाना गाएंगी। बताया जा रहा है कि ये गाना मराठी भाषा में है । इतना ही नहीं पिछले साल की सुपरहिट फिल्म ' सैराट ' की लोकप्रियता को देखते हुए इस गाने के म्यूजिक वीडियो के लिए सैराट की जोड़ी आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरु को साइन किया गया है। इस गाने के लिए अजय-अतुल संगीत दिया है जबकि सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले ने ही इस वीडियो को डायरेक्ट किया है।

नशेड़ियों ने बना डाला अनुष्का को हशीश , आलिया को कोकीन , कैट को स्मैक !

आमिर खान ने इस अभियान के तहत एक कॉम्पिटिशन का आयोजन किया है, जिसके विजेता को सत्यमेव जयते वाटर कप मिलेगा। पानी बचाने वाले किसानों को 10 लाख से लेकर 50 लाख रूपये तक के ईनाम मिलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।