विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस खूबसूरत एक्ट्रेस को आज आप पहचान भी नहीं पाएंगे, अब दिखती हैं ऐसी!

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 17 Dec 2016 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 06:05 PM (IST)

गुज़रे ज़माने में अपनी खूबसूरत अदाओं से दुनिया को दीवाना बना लेनी वाली यह अभिनेत्री जानिये आज कैसी दिखती हैं...

इस खूबसूरत एक्ट्रेस को आज आप पहचान भी नहीं पाएंगे, अब दिखती हैं ऐसी!
इस खूबसूरत एक्ट्रेस को आज आप पहचान भी नहीं पाएंगे, अब दिखती हैं ऐसी!

मुंबई। हिंदी सिनेमा ने हमें कई स्टार्स दिए हैं। कुछ समय के साथ गुमनाम हो गए तो कुछ की याद हमेशा ताज़ा रहती है। इसी कड़ी में हम आज बात करेंगे अपने दौर की एक बोल्ड और बिंदास अदाकारा तनुजा की। एक दौर था जब तनुजा की खूबसूरती के लाखों मुरीद थे, उनके हर अंदाज़ की दुनिया कायल थी पर उम्र के इस मोड़ पर आकर आज उनको पहचानना भी मुश्किल है।

9 साल की दित्या बनीं 'सुपर डांसर', जीता लाखों का इनाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा उनका जन्म 23 सितम्बर 1943 को मुंबई में हुआ था। पिता कुमारसेन समर्थ एक फ़िल्म डायरेक्टर थे और मां शोभना समर्थ एक कामयाब एक्ट्रेस। उनका पूरा परिवार फ़िल्मों से जुड़ा रहा है। आपको पता ही होगा कि अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नूतन उनकी बड़ी बहन थीं। तनुजा ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1950 में आई फ़िल्म 'हमारी बेटी के जरिए की थी। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फ़िल्म ‘छबीली’ थी। साल 1961 में आई फ़िल्म 'हमारी याद आएगी' तनुजा के करियर में एक अहम पड़ाव साबित हुई। तनुजा ने ‘आज और कल’, ‘दो चोर’, ‘दो दूनी चार’, ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘घराना’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘जीयो और जीने दो’ और ‘प्रेमरोग’ जैसी कई यादगार फ़िल्मों में काम किया । इन्होंने हिंदी ही नहीं मराठी, बंगाली और गुजराती फ़िल्मों में भी काम किया है। उन्हें फिल्मफेयर से दो बार बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का अवाॅर्ड मिला। साल 2014 में उन्हें फिल्मफेयर ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया। उनके बारे में हम और जानेंगे पर पहले नीचे तस्वीर में देखिये कि कल की खूबसूरत अभिनेत्री तनुजा आज कैसी दिखती हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड ही नहीं देश तक छोड़ दिया टॉप पर रही इस रहस्मयी एक्ट्रेस ने!

कहते हैं बचपन में तनुजा को अपनी मां शोभना समर्थ और दीदी नूतन का इतना अधिक लाड़-प्यार मिला कि वो काफी फ्री सी हो गयी और इसलिए भी 50 के दशक में उन्हें टॉम बॉय का खिताब मिल गया। एक खुलापन झलकता था उनके रवैये से। वे पार्टियों में बोल्ड कपड़े पहनतीं, खुलेआम सिगरेट और शराब पीती और इस वजह से उस दौर की ट्रेडिशनल एक्ट्रेसेस से हटकर तनुजा काफी बिंदास मानी जाती थीं। जिसका असर उनकी फ़िल्मी किरदारों में भी दिखा। देव आनंद की ‘ज्वेलथीफ’ में वैजयंती माला लीड रोल में थी, लेकिन तनुजा पर फिल्माया गाना 'रात अकेली है' काफी प्रसिद्ध हुआ था। जो आज भी लोगों को याद है।

इसे भी पढ़ें: 'आशिक़ी' सिखाने वाली इस एक्ट्रेस को आज आप पहचान भी नहीं पायेंगे!

लेकिन, उनका बोल्ड अंदाज़ भी जब उन्हें सफल अभिनेत्रियों की कतार में नहीं ला सका तब तनुजा ने सेकंड लीड वाले रोल करना शुरू कर दिए। राज कपूर की फ़िल्म ‘प्रेम रोग’ में वे ऐसे ही रोल में थी। बलराज साहनी के बेटे परीक्षित साहनी की पहली फ़िल्म 'पवित्र पापी' में तनुजा ने यादगार परफोर्मेंस दिया। इसके बाद वे भाभी, मौसी और मां के रोल ज्यादा करने लगी। उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया।

इसे भी पढ़ें: पहली ही फ़िल्म से सबके दिलों पर राज करने वाली यह एक्ट्रेस आज है गुमनाम!

साल 1943 बंगाली डायरेक्टर शोमू मुखर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधी तनुजा की दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं। शादी के कुछ साल बाद ही तनुजा और शोमू अलग हो गए थे, लेकिन उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया। 10 अप्रैल 2008 में बीमारी के कारण शोमू मुखर्जी का निधन हो चुका है। बड़ी बेटी काजोल की चुलबुली और शोखी भरी एक्टिंग में तनुजा की झलक मिलती है। आखिरी बार परदे पर तनुजा साल 2012 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में दिखाई दी थी। इस फ़िल्म में काजोल के पति और तनुजा के दामाद अजय देवगन लीड रोल में थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।