यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब एक और star Kid आएगा बॉलीवुड के मैदान में, क्या बनेगा करण का स्टूडेंट
ये कहा जा रहा है कि अनन्या को करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मेन लीड में हैं।

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों भले ही भाई-भतीजावाद को लेकर बहस छिड़ी हुई हो लेकिन सितारों के बच्चों का ग्लैमर की दुनिया की ओर आकर्षण कम नहीं हो रहा। करीब आधा दर्जन स्टार किड्स के साथ अब चंकी पांडे की बेटी अनन्या के भी फिल्मी दुनिया में आने की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है।
जी हाँ , चंकी और भावना पांडे की 18 साल की बेटी अनन्या अब बॉलीवुड में आने को तैयार है। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले अपना ग्रेजुएशन पूरा कर चुकी अनन्या इन दिनों यास्मीन कराचीवाला से फिटनेस की ट्रेनिंग ले रही हैं। साथ ही एक नामी न्यूट्रीशियन को भी हायर किया गया है ताकि अनन्या के खानपान पर भी पूरा ध्यान दिया जा सके। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ये कहा जा रहा है कि अनन्या को करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मेन लीड में हैं। पहले ये कहा गया था कि सलमान खान अपनी किसी फिल्म से अनन्या को लॉन्च कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Exclusive:फिर से जन्म लेने का मौका मिले तो कृति को ऐसा बनना है
#graduation #ananyapanday #bhavanapanday #chunkypanday #lovethem #somuch #bestdad #bestmom #bestgirl
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले अनन्या को एक फिल्म भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने पहले अपने एक्टिंग और डांस ट्रेनिंग को तरजीह दी। बताया ये भी जा रहा है कि अनन्या के कज़िन अहान पांडे को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया जाने वाला है। वो चंकी के भाई चिकी और डेनी पांडे के बेटे हैं। चंकी पांडे ने भी माना है कि उनकी बेटी ने फिल्मों में जाने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है। चंकी चाहते हैं कि भाई- बहन जो भी काम करें उसमें अपनी खुद की आइडेंटिटी बनायें।
अनन्या, कुछ स्टार किड्स की तरह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें:Exclusive: साफ़ सफाई में सनी लियोनी को मोदी मन्त्र और पूजा को अमरीकी सोच पसंद
#queen #ananyapanday #ahaanpanday #handsome #shanayakapoor #gorgeous
देखना है, सारा अली खान , जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी की लिस्ट में जुड़ी अनन्या , कौन सी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखती हैं।

