विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मामा की राह पर भांजा , इमरान खान अब करने जा रहे हैं ये काम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 23 Jan 2017 05:51 PM (IST)

फिल्म जाने तू या जाने ना से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले इमरान खान की दो साल से कोई फिल्म नहीं आई है। आखिरी बार वो कंगना रनौत के साथ कट्टी बट्टी में दिखे थे, जो फ्लॉप रही।

मामा की राह पर भांजा , इमरान खान अब करने जा रहे हैं ये काम
मामा की राह पर भांजा , इमरान खान अब करने जा रहे हैं ये काम

मुंबई। हर फन में माहिर आमिर खान ने फिल्म तारे जमीन में परदे के पीछे जा कर डायरेक्शन का हुनर भी दिखाया था और अब ऐसा ही काम उनके भांजे इमरान खान भी करने जा रहे हैं।

ख़बर है कि इमरान खान ने भी अब निर्देशन मोर्चा संभालने के लिए कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि इमरान ने आयशा देवित्रे के साथ मिल कर एक कहानी तैयार की है जिसके डायरेक्शन का जिम्मा इमरान खुद लेने को तैयार हो गए हैं। इस फिल्म में इमरान एक्टिंग नहीं करेंगे। एक बार जब पूरी स्क्रिप्ट तैयार हो जायगी तब इमरान फिल्म के लिए कास्टिंग करेंगे। फिल्म की कहानी और जॉनर के बारे में अब तक इमरान ने कोई खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें कि आयशा पहले इमरान की हेयर स्टाइलिस्ट हुआ करती थी और बाद में उन्होंने शकुन बत्रा के साथ मिल कर फिल्म एक मैं और एक तू लिखी और फिर कपूर एन्ड संस। हाल ही में हुए फिल्म फेयर अवार्ड्स में उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले।

तस्वीरें : रितिक की काबिलियत देख कर सुज़ैन के निकल पड़े ये बोल

फिल्म जाने तू या जाने ना से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले इमरान खान की दो साल से कोई फिल्म नहीं आई है। आखिरी बार वो कंगना रनौत के साथ कट्टी बट्टी में दिखे थे जो फ्लॉप रही।