विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: शाहरुख़ के पोस्टर में क्यों है ये अंगूठी, जानिये क्या है पूरी मिस्ट्री

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 12:59 PM (IST)

निर्देशक इम्तियाज़ अली, लव स्टोरी दिखाने में माहिर रहे हैं और ऐसे में इस बार वह अंगूठी के बीच किस तरह प्यार की कहानी गढ़ते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Exclusive: शाहरुख़ के पोस्टर में क्यों है ये अंगूठी, जानिये क्या है पूरी मिस्ट्री
Exclusive: शाहरुख़ के पोस्टर में क्यों है ये अंगूठी, जानिये क्या है पूरी मिस्ट्री

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। इम्तियाज अली की नयी फिल्म जब हैरी मेट सेजल का पोस्टर जारी कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज़ तारीख भी बदल दी गयी है। फिल्म अब 11 अगस्त की जगह 4 अगस्त को आएगी। फिल्म के पोस्टर को अलग अंदाज में जारी किया गया है। गौर करें, तो फिल्म के पोस्टर में एक अंगूठी चमकती नजर आ रही है। पोस्टर में यह अंगूठी यूं ही नहीं आ रही है।

जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी एक अंगूठी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। ख़बर है कि यह अंगूठी अनुष्का के लिए बहुत खास होती है और वह उनसे गुम जाती है और फिर इसी की तलाश के लिए वह देश-विदेश की सैर करती हैं। अब इस अंगूठी के बीच की मिस्ट्री क्या है, यह तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। लेकिन आपको बता दें कि पहले इस फिल्म का वर्किंग टाइटल 'द रिंग' यूं ही नहीं रखा गया था। वजह ही यही थी कि फिल्म में इस रिंग की खास अहमियत है और यही अंगूठी फिल्म का टर्निंग प्वाइंट है लेकिन इसके बावजूद फिल्म के मेकर्स को फिल्म का शीर्षक दमदार नजर नहीं आया तो उन्होंने उसे बदल दिया।

यह भी पढ़ें: जब वी मेट के बाद अब हैरी की सेजल से मीटिंग करवायेंगे इम्तियाज़, शाहरुख-अनुष्का की फिल्म का नाम तय

 

निर्देशक इम्तियाज़ अली, लव स्टोरी दिखाने में माहिर रहे हैं और ऐसे में इस बार वह अंगूठी के बीच किस तरह प्यार की कहानी गढ़ते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। फिल्म में शाहरुख़ टूरिस्ट गाइड की भूमिका में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।