विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाह्नवी कपूर की ताज़ा तस्वीरें: अब निगाहें मिलाने को जी नहीं चाहता

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 09 Jul 2017 10:04 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 29 Jul 2017 05:57 PM (GMT+05:30)

ये तय है कि जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च होने जा रही हैं। बस फिल्म की घोषणा का ...और पढ़ें

जाह्नवी कपूर की ताज़ा तस्वीरें: अब निगाहें मिलाने को जी नहीं चाहता
जाह्नवी कपूर की ताज़ा तस्वीरें: अब निगाहें मिलाने को जी नहीं चाहता

मुंबई। अभी कुछ दिन पहले शाहरुख़ खान ने मीडिया फोटोग्राफरों से आग्रह किया था कि वो सितारों के बच्चों की एक दो फोटो लेकर छोड़ दें क्योंकि ज़्यादा मीडिया अटेंशन झेलने की उन्हें आदत नहीं है। जाह्नवी कपूर भी उन्हीं स्टार किड्स में से एक हैं और लगता है कि उन्होंने कैमरों के सामने आने का अपना नज़रिया बदल लिया है।

जाह्नवी मुंबई में जुहू के बड़े होटल के पोर्च में स्पॉट की गईं। मीडिया कैमरों और जाह्नवी के बीच अब चोली दामन वाला साथ हो चुका है लेकिन फिलहाल अब उन्होंने कैमरों से निगाहें चुराना सीख लिया है। होटल से बाहर निकलते हुए जाह्नवी की इस तस्वीर में ज़रा उनके पैरों पर नज़र डाले, जूतियों का ये आकर्षक अंदाज़ आपको समझ आ जाएगा।

 

यूं तो जाह्नवी आजकल जहां जाती हैं , कैमरों की निगाहों से बच नहीं पाती लेकिन लगता है उन्होंने लेंस से नज़र चुराने का तरीका सीख लिया है।

हाल ही में जाह्नवी की मॉम श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपनी बेटियों को बता दिया है कि उन्हें पब्लिक प्लेस में मीडिया के सामने जाते समय किस तरह से रिएक्ट करना है। लगता है बेटी ने बहुत जल्दी ये बाद समझ ली है।

तमाम कैमरों की चकाचौंध के बीच भी इस स्टार किड ने अपना संयम अंत तक बनाये रखा। कभी हाथ से चेहरे को छिपाया और जब ऐसा नहीं कर पाई तो नज़रें ऊपर नहीं उठने दीं।

यह भी पढ़ें:श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिटनेस के लिए करती हैं ये काम

 

ये तय है कि जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च होने जा रही हैं। बस फिल्म की घोषणा का इंतज़ार है। अब वो फिल्म सैराट का हिंदी रिमेक भी हो सकती है। तब तक उनकी ट्रेनिंग जारी है। एक्टिंग की भी और पैपराजियों से निपटने की भी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।