विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब आलिया भट्ट की बनने जा रही है इस हीरो के साथ जोड़ी !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 31 Dec 2016 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2017 07:33 AM (IST)

बताया जा रहा है कि ये फिल्म है 2014 में आई हॉलीवुड की फिल्म ' द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स ' , जिसका हिंदी रीमेक करण जौहर बनाने वाले हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो आलिया भट्ट ने असल ज़िन्दगी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ी बना ली है और दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं लेकिन बॉलीवुड अब आलिया के लिए एक और साथी लेकर आने वाला है।

ख़बर है कि एक हॉलीवुड फिल्म के लिए आलिया की आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ी बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म है 2014 में आई हॉलीवुड की फिल्म ' द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स ' , जिसका हिंदी रीमेक करण जौहर बनाने वाले हैं। पिछले दो साल से इस पर काम चल रहा था लेकिन अब जा कर गाडी आगे बढ़ी है और कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए आलिया भट्ट के साथ आदित्य को अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि ओके जानू की झलक देखने के बाद आदित्य और आलिया के फ्रेश पेयर को लाने की कोशिश की जा रही है। फिल्म अगले साल गर्मियों में शुरू होगी क्योंकि फिलहाल आलिया और आदित्य अपनी अपनी फिल्मों में बिज़ी हैं।

बहुत पिलाई कॉफी , अब खुलेंगे करण जौहर के राज़, जब...

जॉन ग्रीन के नॉवेल पर आधारित ' द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स ' में शैलें वुडली और एंसेल एलगोर्ट की जोड़ी ने काम किया था। ये फिल्म कैंसर से पीड़ित एक एक ऐसे शख़्स की कहानी है जिसकी ज़िन्दगी एक ग्रुप में शामिल होने के बाद बदल जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।