विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये पॉप स्‍टार बन गई हैं दुनिया की सबसे सेक्‍सी वेजीटेरियन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 26 Jun 2015 06:01 PM (IST)

पॉप स्टार माइली साइरस को पेटा ने साल 2015 की सेक्सीएस्ट वेजीटेरियन का खिताब दिया है। 22 वर्षीय साइरस ने इस फेहरिस्त में सौ अन्य सितारों को पीछे छोड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। इन सितारों में एरियन ग्रेंड, एली गॉल्डिंग, प्रिंस, रिचर्ड लिंकलेटर भी शामिल हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पॉप स्टार माइली साइरस को पेटा ने साल 2015 की 'सेक्सीएस्ट वेजीटेरियन सेलिब्रेटी' का खिताब दिया है। 22 वर्षीय साइरस ने इस फेहरिस्त में सौ अन्य सितारों को पीछे छोड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। इन सितारों में एरियन ग्रेंड, एली गॉल्डिंग, प्रिंस, रिचर्ड लिंकलेटर भी शामिल हैं।

फिल्म रिव्यू : मिस टनकपुर हाजिर हो (2.5 स्टार)

'एसशोबिज' की रिपोर्ट के अनुसार, 'साइरस ने दिल छू जाने वाले एक गाने को सुनने के बाद शाकाहारी हो जाने का फैसला लिया था। पेटा को इस बात का अंदाजा था कि साइरस सिर्फ सेक्सी वेजीटेरियन सेलिब्रेटी नहीं हैं, बल्कि सेक्सीएस्ट वेजीटेरियन सेलिब्रेटी हैं।' जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली इस संस्था ने इस बात की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है।

विद्या बालन निभा सकती हैं इंदिरा गांधी का किरदार

साइरस ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया था। इस वेजी प्लेट का कैप्शन दिया, 'एलए में एक लक्जुरियस वेजीटेरियन लाइफ...जहां आपके लिए अच्छे पौधे, फल, सब्जियां सबकुछ है खाने के लिए बजाए जानवरों को खाने के। यह सब्जियां ही बढ़िया हैं जो मुझे जीवित रखती हैं। इस जिंदगी से ही मुझे प्यार है।'