विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती ' नहीं फिर भी भंसाली की फिल्म में है ऐश्वर्या बच्चन !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 03:19 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 05:10 PM (IST)

बता दें कि भंसाली की राम-लीला में आइटम सॉन्ग के लिए भी ऐश्वर्या को अप्रोच किया गया था लेकिन ऐश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है बॉलीवुड के गॉसिप के गलियारों के सिकंदर , संजय लीला भंसाली के साथ ऐश्वर्या बच्चन का मुकद्दर लिखवाने पर तुले हुए हैं। पद्मावती में आइटम सॉन्ग की बात अफ़वाह निकली तो अब ये नया कनेक्शन सामने आ गया है।

दरअसल पिछले दिनों एक ख़बर आई कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में ऐश का एक आयटम डांस होगा, जिसमें ऐश और दीपिका पादुकोण आमने -सामने होंगी। ये भी बताया गया कि डांस नंबर को रेमो डिसूजा कॉरियोग्राफ़ करेंगे। और ये ठीक वैसा ही होगा जैसा देवदास में ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित के बीच डोला रे डोला हुआ था। लेकिन तुरंत ही भंसाली से जुड़े लोगों ने इस बात का खंडन किया। दरअसल भंसाली दिवाली की पार्टी में ऐश के घर गए थे और उनकी ऐश से बात भी हुई थी लेकिन पद्मावती को लेकर नहीं। सूत्रों ने ये भी बताया पद्मावती में दीपिका पादुकोण और अदिति राव हैदरी के अलावा और किसी तीसरे फीमेल कॉस्ट का स्कोप ही नहीं है। इस बीच ख़बर ये है कि संजय लीला भंसाली ने ऐश के साथ एक अलग फिल्म बनाने पर बात की है। ये फिल्म कश्मीर की एक लव स्टोरी है और इसमें भंसाली ऐश को लीड रोल में साइन करना चाहते हैं। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

कृति सेनोन की ये तस्वीर जरूर देखिए , पता चल जाएगा कहां जा रहे हैं 2000 के नोट

बता दें कि भंसाली की राम-लीला में आइटम सॉन्ग के लिए भी ऐश्वर्या को अप्रोच किया गया था लेकिन ऐश ने गाने के बोल सुनते ही मना कर दिया था और बाद में वो आइटम सॉन्ग प्रियंका चोपड़ा ने किया। वैसे ऐश ने भंसाली के साथ 'हम दिल दे चुके सनम ' और ' देवदास ' जैसी फिल्मों में काम किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।