विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने 'ड्रीम गर्ल' से की कैट की तुलना

By Edited By:
Updated: Tue, 17 Dec 2013 01:38 PM (IST)

भले ही सलमान और कट्रीना कैफ के बीच अब कुछ नहीं रहा। कट्रीना ने साफ कह भी दिया है कि फिलहाल वे किसी के साथ एंगेज नहीं हैं। सलमान और कैट को बिछड़े जमाना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही सलमान और कट्रीना कैफ के बीच अब कुछ नहीं रहा। कट्रीना ने साफ कह भी दिया है कि फिलहाल वे किसी के साथ एंगेज नहीं हैं। सलमान और कैट को बिछड़े जमाना हो गया है, लेकिन सल्लू मियां हैं कि आज भी हर बात पर कैट को याद कर बैठते हैं। कभी किसी की बातें उन्हें कैट की याद दिलाती है, तो कभी अदाएं और लुक। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। उन्होंने कैट की तुलना ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से कर डाली।

जी हां सलमान खान ने 'बिग बॉस के वाव' एपिसोड में एक बार फिर कैट को याद किया। फिल्म यारिया की टीम जब अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के शो पर पहुंची तो उन लोगों ने सल्लू मियां से कुछ ऐसे सवाल कर डाले, जिसके बाद सलमान खान कैट को याद करने पर मजबूर हो गए। जब उनसे पूछा गया कि बी टाउन में उनका पहला क्रश कौन है तो उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी। उन्होंने कहा कि हेमा जी एक ही हैं, उनकी अदाएं सबसे जुदा है। उन जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये भी कह डाला कि कट्रीना कहीं न कहीं कट्रीना हेमा जी नक्शे कदम पर चल रहीं हैं। उनमें हेमा जी की कुछ अदाएं हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान ने बिग बॉस की प्रतियोगी एली अबराम को कट्रीना जैसा बताया था और कहा था कि उनकी बातें भी कैट से मिलती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर