विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओपनिंग वीकेंड में 'ओके' नहीं रही 'ओके जानू', कमाए महज़ इतने करोड़!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 01:08 PM (IST)

रियल लाइफ़ में अफ़ेयर को लेकर ख़बरों में रहने वाले इन दोनों कलाकारों ने इस फ़िल्म में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल के किरदार निभाए थे।

ओपनिंग वीकेंड में 'ओके' नहीं रही 'ओके जानू', कमाए महज़ इतने करोड़!
ओपनिंग वीकेंड में 'ओके' नहीं रही 'ओके जानू', कमाए महज़ इतने करोड़!

मुंबई। रोमांटिक फ़िल्म 'ओके जानू' को ओपनिंग वीकेंड में दर्शकों का ख़ास दुलार नहीं मिला। साल की इस पहली रिलीज़ फ़िल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का रोमांस दर्शकों को थिएटर्स तक आने के लिए मजबूर नहीं कर सका।

'ओके जानू' 13 जनवरी को रिलीज़ हुई। फ़िल्म ने लगभग 4.08 करोड़ की ओपनिंग ली, जबकि शनिवार और रविवार को भी इसके कलेक्शंस में ज़्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज़ नहीं की गई। शनिवार को 'ओके जानू' ने जहां 4.90 करोड़ जमा किए, वहीं रविवार को फ़िल्म के कलेक्शन बढ़ने की बजाए गिर गए और 'ओके जानू' सिर्फ़ 4.82 करोड़ ही जमा कर सकी। यानि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने कुल 13.80 करोड़ जमा किए।

इसे भी पढ़ें- महेश भट्ट ने खोला आलिया का एक सीक्रेट, किसके साथ लेती हैं गहरी नींद

'ओके जानू' से उम्मीदें इसलिए बढ़ गई थीं, क्योंकि इस फ़िल्म में आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी 'आशिक़ी 2' जैसी हिट फ़िल्म देने के बाद रिपीट हो रही थी। रियल लाइफ़ में अफ़ेयर को लेकर ख़बरों में रहने वाले इन दोनों कलाकारों ने इस फ़िल्म में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल के किरदार निभाए थे। फ़िल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है, जो रोमांटिक फ़िल्मों के उस्ताद माने जाते हैं, लेकिन दर्शक इस बार हम्मा-हम्मा करने को तैयार नहीं हुए।

इसे भी पढ़ें- संजय दत्त की बायोपिक में ये ज़बर्दस्त एक्टर निभाएंगे सुनील दत्त का रोल

बताते चलें कि 'ओके जानू' के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शंस आदित्य, श्रद्धा और शाद, तीनों की ही पिछली फ़िल्मों से कम रहे हैं। आदित्य की लास्ट रिलीज़ 'फ़ितूर' है, जिसने फ़्लॉप होने के बावजूद 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया था। श्रद्धा की पिछली दफ़ा 'रॉक ऑन 2' में दिखाई दी थीं, जिसने 16.97 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जमा किए थे। 'रॉन ऑन 2' फ़्लॉप रही थी। वहीं, शाद अली की लास्ट फ़िल्म 'किल दिल' है, जो 20 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जमा करने के बावजूद नहीं चली।

वहीं 'ओके जानू' के साथ रिलीज़ हुई नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी की फ़िल्म 'हरामख़ोर' को ओपनिंग वीकेंड में महज़ 1.01 करोड़ मिले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।