विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैरी कॉम' के निर्देशक अब द्वितीय विश्व युद्ध पर फिल्‍म बनाएंगे

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 22 Dec 2014 10:07 AM (IST)

फिल्म ‘मैरी कॉम’ के निर्देशक उमंग कुमार का कहना है कि वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग अगले साल अक्टूबर में शुरू करेंगे। फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। उमंग ने बताया, 'ये पीरियड फिल्म है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के लोगों की कहानियां अभी बड़े

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म ‘मैरी कॉम’ के निर्देशक उमंग कुमार का कहना है कि वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग अगले साल अक्टूबर में शुरू करेंगे।

मेरी कोई हद नहीं, मैं अंग प्रदर्शन के लिए तैयार हूं: राखी सावंत

फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। उमंग ने बताया, 'ये पीरियड फिल्म है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के लोगों की कहानियां अभी बड़े पर्दे पर नहीं आ सकी हैं। मैं कुछ असल जगहों पर शूटिंग करूंगा और सेट भी बनवाऊंगा।'

सिद्धार्थ माल्या बनेंगे एक्टर, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

चर्चा है कि फिल्म का नाम ‘वॉर’ रखा जाएगा। उमंग ने कहा कि इस फिल्म में कई कलाकारों होंगे। फिलहाल किसी एक्टर को साइन नहीं किया गया है लेकिन बातचीत चल रही है। सूत्रों का कहना है कि उमंग इस फिल्म में भी प्रियंका चोपड़ा को ही साइन करने पर विचार कर रहे हैं।

इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने छोड़ी 'रॉक ऑन 2'