विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेखा पर लग चुका है महिला के साथ सेक्‍शुअल संबंध होने का आरोप

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 10 Oct 2016 12:09 PM (IST)

जर्नलिस्ट मोहनदीप की बुक 'Eurekha' में इस लेडी के साथ रेखा के सेक्शुअल संबंधों का दावा किया गया। कोई ऐसी वजह सामने नहीं आई है, जिसे देख यह विश्‍वास हो कि रेखा के फरजाना के साथ सेक्‍शुअल संबंध हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की जिंदगी के कई रहस्य हैं, जिनसे अभी तक पर्दा नहीं उठा है। शायद ये रहस्य रेखा के साथ ही दफ्न हो जाएं। अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के अभी तक किस्से ही सुनने को मिले हैं। लेकिन कभी रेखा और अमिताभ ने अपने जुदा होने की वजह नहीं बताई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेखा पर एक महिला के साथ सेक्शुअल संबंध होने का भी आरोप लग चुका है, लेकिन इस पर भी रेखा ने आजतक कोई सफाई नहीं दी है।

देखें तस्वीरें Birthday Special: जितेन्द्र थे रेखा का पहला प्यार और अक्षय थे आखिरी!

दरअसल, एक महिला को रेखा के साथ अक्सर पार्टियों और अवॉर्ड्स शो में देखा जा चुका है। ससंद में भी यह महिला रेखा के साथ देखी गई हैं। जर्नलिस्ट मोहनदीप की बुक 'Eurekha' में इस लेडी के साथ रेखा के सेक्शुअल संबंधों का दावा किया गया है। रेखा के साथ नजर आने वाली इस महिला का नाम फरजाना है। दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती रही हैं। मोहनदीप ने बुक में रेखा और फरजाना के संबंधों का जिक्र मिलता है। किताब दावा करती है कि रेखा के सेक्शुअल संबंध उनकी सेक्रेटरी फरजाना से हैं। इतना ही नहीं, रेखा के पति मुकेश अग्रवाल की आत्महत्या की जवाबदार भी फरजाना को ही माना गया है।

बर्थडे स्पेशल- जितेंद्र थे रेखा का पहला प्यार और आखिरी अक्षय कुमार...!

फरजाना का पहनावा और चेहरा पुरुषों जैसा है। ज्यादातर वे व्हाइट ड्रेस में ही दिखाई देती हैं। फरजाना हमेशा रेखा की परछाई के रूप में देखी जाती हैं। फरजाना और रेखा पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से साथ-साथ हैं। खबरों के मुताबिक, रेखा के बेडरूम में जाने की इजाजत बहुत कम लोगों को है। बताते हैं कि यहां रेखा की एक अलग ही दुनिया है। वैसे रेखा के काफी करीबी लोग इस बेडरूम में आ जा सकते हैं। फरजाना इन्हीं चुनिंदा लोगों में से एक हैं।

रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना को बहन मानती हैं। इससे ज्यादा रेखा और फरजाना के संबंधों के बारे में ज्यादा कुछ जानने को नहीं मिलता। दोनों के संबंधों पर आजतक केवल अटकलें ही लगाई जाती रही है। कोई ऐसी वजह सामने नहीं आई है, जिसे देख यह विश्वास हो कि रेखा के फरजाना के साथ सेक्शुअल संबंध हैं।