विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्‍हा कथित ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी के साथ फिर दिखीं, ये रहा सबूत..!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 08:40 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 02 Aug 2016 01:15 PM (GMT+05:30)

सोनाक्षी सिन्‍हा कथित ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी के साथ डिनर डेट पर गईं। सोनाक्षी की फोटो जब मीडिया ने लेनी चाहिए, तो उन्‍होंने गाड़ी में अपने मुंह को कुशन से छिपा लिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सोनाक्षी सिन्हा इस बात को लाख मना करें कि बंटी सजदेह के साथ उनका कोई रिलेशन नहीं है। लेकिन तस्वीरें सब बयां कर देती हैं। पिछली रात भी सोनाक्षी को बंटी के साथ रेस्तरां में ऐसी हालत में देखा गया कि पूरी कहानी खुद-ब-खुद समझ में आ गई। हालांकि हो सकता है कि सोनाक्षी इस फोटो पर भी कोई नई कहानी लोगों को सुना दें।

पिछले काफी समय से यह सुनने को मिल रहा है कि सोनाक्षी एक बार फिर बंटी के करीब आ रही हैं। लेकिन सोनाक्षी इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। पिछले दिनों बंटी ने सोनाक्षी को अपनी मम्मी की बर्थडे पार्टी में बुलाया था, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। इस पार्टी में पूरी रात सोनाक्षी ने अपने कुछ दोस्तों और बंटी के साथ खूब मस्ती की थी।

तस्वीरों के जरिए देखिए ऐसे बाल कलाकार को, जिन्होंने जीत लिया सबका दिल

#JagerNights 🙈💃🏻💃🏻💃🏻

A photo posted by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on

रजत बड़जात्या की प्रार्थना सभा में सलमान हुए भावुक, देखिए तस्वीरें

अब एक बार फिर सोनाक्षी को बंटी के साथ एक रेस्तरां में देखा गया। संजय कपूर की पत्नी माहीप ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस फोटो में सीमा खान (सोहेल खान की पत्नी), संजय कपूर, माहीप कपूर और उनके कुछ अन्य दोस्त दिख रहेे हैंं। ये सब बांद्रा (वेस्ट) के एक रेस्तरां में डिनर के लिए पहुंचे हैं। इस फोटो में सबसे इंट्रेस्टिंग बात है, सोनाक्षी और बंटी। ये दोनों भी फोटो दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। सोनाक्षी ने बंटी के कंधे पर सिर रखा हुआ है। इस फोटो को देख आप इन दोनों के बीच का रिश्ता साफ बयां कर रहा है।

हिंदी सिनेमा की 'ट्रेजडी क्वीन' मीना कुमारी की यादें तस्वीरों की जुबानी

बोल्ड अंदाज में सिद्धार्थ के साथ पानी में रोमांस करती नजर आईं कट्रीना कैफ

ये सब लोग लगभग रात 1 बजे रेस्तरां से बाहर निकले। हालांकि बंटी यहां नजर नहीं आए। सोनाक्षी की फोटो जब मीडिया ने लेनी चाहिए, तो उन्होंने गाड़ी में अपने मुंह को कुशन से छिपा लिया। इसका मतलब साफ है कि सोनाक्षी सिन्हा नहीं चाहती थी कि लोगों को पता चले कि वो इस डिनर पार्टी में शामिल हुईं। लेकिन माहीप ने सोनाक्षी का ये सीक्रेट जगजाहिर कर दिया।

ये था भारतीय टेलीविजन का सुनहरा दौर, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।