विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ ने जया के बिना ऐसे मनाई शादी की 42वीं सालगिरह

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 04 Jun 2015 05:00 PM (IST)

अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन ने बुधवार को अपनी शादी की 42वीं सालगिरह मनाई, मगर अफसोस इस खास मौके पर दोनों एक दूसरे के साथ नहीं थे। इसीलिए अमिताभ बच्‍चन ने उनकी अनुपस्थिति में इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी गिफ्ट की गई एक शॉल पहनकर अपनी नई

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने बुधवार को अपनी शादी की 42वीं सालगिरह मनाई, मगर अफसोस इस खास मौके पर दोनों एक दूसरे के साथ नहीं थे। इसीलिए अमिताभ बच्चन ने उनकी अनुपस्थिति में इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी गिफ्ट की गई एक शॉल पहनकर अपनी नई फिल्म 'वजीर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे।

अमिताभ ने खुद यह बात शेयर की। उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी मुंबई में नहीं हैं। वह अभी विदेश में हैं और मैंने उन्हें बारह बजते ही विश किया।' उन्होंने यह भी बताया कि इस इवेंट में आने से पहले वह उनसे ही बात कर रहे थे। हालांकि अमिताभ ने जया से कहा, 'मैं इवेंट के लिए लेट हो रहा हूं। मीडिया मेरा इंतजार कर रही है। मुझे जाना होगा और मैं तुरंत यहां आ गया। मैं वापस जाऊंगा और फिर से उनसे बात करूंगा।'

ऐश्वर्या राय ने ठुकरा दी थी करण जौहर की ये सुपरहिट फिल्म

इवेंट में अमिताभ का अपनी पत्नी के प्रति प्यार देखकर सभी भाव विभोर हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह बताया, 'मैंने यह शॉल पहनी है, जिसे जया ने 'पीकू' की शूटिंग के दौरान मुझे गिफ्ट की थी। यह बहुत ही खास है और यह सिर्फ बंगाल में बनती हैं।' आपको बता दें कि अमिताभ की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ने 'पीकू' बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है और बाप-बेटी के रिलेशनशिप पर बनी इस फिल्म में दीपिका भी थीं।

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के बारे में हुआ दिलचस्प खुलासा