विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख खान को अपनी इस हरकत के लिए प्रीति जिंटा से मांगनी पड़ी माफी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 12:07 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 06:49 PM (IST)

प्रीति जिंटा के साथ शाहरुख खान कई फिल्‍मों में काम कर चुके हैं और उनका अच्‍छा दोस्‍त भी माना जाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'दिल से' की रिलीज को 18 साल पूरे हो गए और इस मौके को बॉलीवुड के किंग खान ने अपने अंदाज में और भी खास बना दिया। उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया, जिसमें वो 'दिल से' का एक डायलॉग बोलते नजर आए। साथ ही इस फिल्म के सभी स्टार कास्ट का शुक्रिया भी अदा किया, मगर इस दौरान प्रीति जिंटा का नाम लेना भूल गए।

तो इस कारण पाकिस्तान में 'हैप्पी भाग जाएगी' पर लग गया बैन

'दिल से' में प्रीति ने भी अहम भूमिका निभाई थी और इस फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। शाहरुख ने वीडियो में डायरेक्टर मणि रत्नम, सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान, एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, 'छैया छैया' की कोरियोग्राफर फराह खान और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान को थैंक्यू कहा, मगर प्रीति का नाम नहीं लिया।

प्रेग्नेंट करीना को देख नेहा धूपिया का हुआ ये हाल, देखें वीडियो

हालांकि बाद में शाहरुख को अपनी इस गलती का एहसास हो गया और उन्होंने प्रीति से माफी मांगते हुए एक और वीडियो पोस्ट किया।

'दिल से' के लिए प्रीति को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्युुडेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। 'दिल से' की रिलीज के 18 साल पूरे होने पर उन्होंने भी यह ट्वीट किया था। इस साल शादी के बंधन में बंधी प्रीति जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने में जुटी हैं। उनकी कमबैक फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' की शूटिंग चल रही है, जिसमें वो सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ नजर आएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।