विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान, ऐश्वर्या, आमिर समेत इन स्टार्स को आया है ऑस्कर मेंबर बनने का न्योता, शाह रुख़ फिलहाल लिस्ट से गायब

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 10:11 AM (IST)

यह देखना दिलचस्प होगा कि ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान ख़ान दोनों ही एक साथ इसका हिस्सा बनते हैं या नहीं?

सलमान, ऐश्वर्या, आमिर समेत इन स्टार्स को आया है ऑस्कर मेंबर बनने का न्योता, शाह रुख़ फिलहाल लिस्ट से गायब
सलमान, ऐश्वर्या, आमिर समेत इन स्टार्स को आया है ऑस्कर मेंबर बनने का न्योता, शाह रुख़ फिलहाल लिस्ट से गायब

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बॉलीवुड के लिए एक नयी ख़बर आई है और यह खबर चौंकाने वाली है। जी हां, ख़बर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर ख़ान, सलमान ख़ान, अमिताभ बच्चन, इरफ़ान ख़ान प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को अकादमी ऑफ़ मोशन आर्ट्स एंड साइंस की तरफ से मेम्बर बनने का न्योता आया है। लेकिन, आश्चर्यजनक बात यह है कि इस लिस्ट में फिलहाल शाह रुख़ ख़ान के नाम का जिक्र नहीं है।

एक विदेशी अंग्रेजी वेबसाइट के रिपोर्ट्स माने तो भारत के इन कलाकारों को मेम्बर बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से अधिक हॉलीवुड में सक्रिय हैं, इसलिए इस लिस्ट में उनका नाम शामिल होना लाजिमी है। लेकिन, ऐसे में शाह रुख़ ख़ान का नाम शामिल न होना चौंकाता है। चूंकि शाह रुख़ भारत से अधिक विदेशों में फेमस हैं और उनकी काफी फ़िल्में वहां पसंद भी की जाती है। बता दें, कि इस लिस्ट में तीनों ख़ानों में केवल शाह रुख़ का नाम ही शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें: फिर इस एक्टर के भाई के साथ नज़र आयीं श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर, जानिये आख़िर क्या है मामला

हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान ख़ान दोनों ही एक साथ इसका हिस्सा बनते हैं या नहीं? क्योंकि रिश्तों में दूरी आने के बाद उन दोनों ने कभी किसी भी फ़िल्म में काम नहीं किया है। बता दें कि पहले अकादमी में सदस्यों की संख्या 683 थीं, लेकिन इस वर्ष इसकी संख्या बढ़ा कर 8500 कर दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।