विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान ऐसे लोगों को मर्द नहीं समझता... मिलिए एक और 'PadMan' से

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 12:19 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 May 2017 12:20 PM (GMT+05:30)

दोनों पोस्टरों से पता चलता है कि फुल्लू की कहानी और अक्षय कुमार की फ़िल्म पैडमैन में कुछ समानताएं हो सकती हैं। पैडमैन को आर बाल्की डायरेक्ट कर रहे हैं।

भगवान ऐसे लोगों को मर्द नहीं समझता... मिलिए एक और 'PadMan' से
भगवान ऐसे लोगों को मर्द नहीं समझता... मिलिए एक और 'PadMan' से

मुंबई। अक्षय कुमार की फ़िल्म 'पैडमैन' सेनिटरी हाईजीन के मुद्दे पर आधारित है और अब इसी मुद्दे पर एक और फ़िल्म 'फुल्लू' आ रही है, जिसमें 'फ़िल्मिस्तान' एक्टर शारिब हाशमी लीड रोल निभा रहे हैं। 

अब जो पोस्टर आया है, उस पर शारिब हाशमी को एक सेनिटरी पैड पर लेटे हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है- जो औरत का दर्द नहीं समझता, भगवान उसे मर्द नहीं समझता। पोस्टर से ज़ाहिर है, शारिब फुल्लू नाम के किरदार में हैं। फ़िल्म 16 जून को रिलीज़ हो रही है।

यह भी पढ़ें: पिता के मृत शरीर को कार में रखा... जानिए शाह रुख़ की ज़िंदगी का सबसे दुखद राज़

'फुल्लू' का फ़र्स्ट लुक पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज़ हुआ था, जिस पर कई सारे सेनिटरी पैड दिख रहे हैं और उन पर लिखा है- शुक्रिया फुल्लू। 

यह भी पढ़ें: सलमान को जब पता चला, कटरीना कर रही हैं ठगी, कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

दोनों पोस्टरों से पता चलता है कि 'फुल्लू' की कहानी और अक्षय कुमार की फ़िल्म 'पैडमैन' में कुछ समानताएं हो सकती हैं। 'पैडमैन' को आर बाल्की डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसकी प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना हैं। ये फ़िल्म तमिलनाडु के उद्यमी अरूणाचलम मुरूगंतम की बायोपिक है, जिन्होंने ग्रामीण इलाक़ों में जागरूकता के लिए कम क़ीमत के सेनिटरी पैड्स बनाए थे। 'पैडमैन' में राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगी। 

यह भी पढ़ें: ऐसी क्या बात हो गई, करीना-अमृता की हंसी रुक ही नहीं रही, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।