विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padmavati row: पीएम मोदी, अमिताभ, शाहरुख़ और आमिर की चुप्पी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाया सवाल

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 22 Nov 2017 03:37 PM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 01:10 AM (IST)

फिल्म पद्मावती पहले 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की रिलीज़ को अभी अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

Padmavati row: पीएम मोदी, अमिताभ, शाहरुख़ और आमिर की चुप्पी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाया सवाल
Padmavati row: पीएम मोदी, अमिताभ, शाहरुख़ और आमिर की चुप्पी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाया सवाल

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद में अभिनेता और राजनेताओं के कमेंट्स आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड में टॉपगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म पद्मावती से जुड़ा एक ट्विट किया है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और आमिर खान का ज़िक्र है। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विट किया है कि, ''पद्मावती विवाद अब ज्वलंत रूप ले चुका है। लोग पूछ रहे हैं कि क्यों लीजेंड्री अमिताभ बच्चन, सबसे ज्यादा वर्सेटाइल आमिर खान और मोस्ट पॉपुलर शाहरुख़ खान के कमेंट्स नहीं हैं। और कैसे इन्फॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर या मोस्ट पॉपुलर पीएम (पीईडब्लू के अनुसार)। 

इसके बाद शत्रुघ्न ने एक और ट्विट किया जिसमें उन्होंने यह बताया कि वो कब पद्मावती को लेकर बोलेंगे। उन्होंने लिखा, जहां तक मेरी बात है तो मैं तब पद्मावती इशू पर बोलूंगा जब ग्रेट फिल्ममेकर प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली बोलेंगे। मैं तब ही बोलूंगा जब मुझे कहा जाएगा। फिल्ममेकर, सेंसिटिविटी और महान राजपूतों की लॉयल्टी को ध्यान में रखकर बोलूंगा। 

 

यह भी पढ़ें: 'पद्मावती' की रिलीज़ टलने से इन फ़िल्मों की हुई मौज, कपिल और अरबाज़ की टक्कर

आपको बता दें कि, फिल्म पद्मावती पहले 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की रिलीज़ को अभी अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।